पुलिस के तगड़े बंदोबस्त में मनेगा नए साल का जश्न, नशेड़ियों पर नजर

Police will celebrate New Years celebrations under tight arrangements, watch over addicts
पुलिस के तगड़े बंदोबस्त में मनेगा नए साल का जश्न, नशेड़ियों पर नजर
पुलिस के तगड़े बंदोबस्त में मनेगा नए साल का जश्न, नशेड़ियों पर नजर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। थर्टी फर्स्ट की रात शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहेगा। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। गत वर्ष की तरह इस बार भी पकड़े जाने पर शराबी वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द हो सकता है। पुलिस आयुक्त डॉ.भूषणकुमार उपाध्याय ने शहरवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही नए वर्ष का स्वागत शांति के साथ करने की अपील की है। जोश में होश खोने वालों की रात हवालात में बिताने की नौबत आ सकती है। 

जांच-पड़ताल अभियान
कई जगहों पर नए वर्ष के स्वागत में रंगा-रंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। हादसों को टालने के लिए शहर पुलिस और यातायात विभाग ने कमर कस ली है। फुटाला तालाब चौपाटी, वेस्ट हाईकोर्ट रोड, सिविल लाइंस, खामला आदि स्थानों पर तगड़ा बंदोबस्त रहेगा। थाना स्तर पर बंदोबस्त लगाया गया है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल की जाएगी। बीते वर्ष थर्टी फर्स्ट के दौरान नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए लोगों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इस बार भी  पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस रद्द करने की पहल की जाएगी।  

यह है योजना
थर्टी फर्स्ट की रात शहर के सभी उड़ानपुलोें से आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। गत वर्ष थर्टी फर्स्ट की पार्टी में दो लोगों की हत्या हुई थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। यातायात विभाग के उपायुक्त चिन्मय पंड़ित, सहायक उपायुक्त जयेश भंडारकर, सहित विभाग के 10 निरीक्षकों के साथ सहायक निरीक्षक, उपनिरीक्षकों समेत कुल 500 पुलिसकर्मी सड़क पर उतरेेंगे। सीसीटीवी कैमरे से लैस अत्याधुनिक वाहन, स्पीड गन, ब्रीथ एनालाइजर, ध्वनि प्रदूषण यंत्र और जीपीआरएस जैसे साधन सामग्री के साथ यातायात विभाग थर्टी फर्स्ट की रात सड़क पर उतरने वाला है। 

50 पार्टियों को मंजूरी
नए साल के स्वागत के लिए युवाओं में जबर्दस्त क्रेज है। होटलों में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। स्टेट एक्साइज विभाग जश्न की 50 पार्टियों को अनुमति दे चुका है। कुछ लोगों ने अपने छतों पर ही जश्न मनाने की तैयारी की है।  स्टेट एक्साइज विभाग के पास नए साल के जश्न की पार्टी के लिए 59 आवेदन आए, जिसमें से 50 आवेदनों को अनुमति मिल गई है। होटलों में पार्टी के पासेस भी जारी हो रहे हैं।

ग्राहकों को पार्टी का शुल्क अलग से देना पड़ रहा है। होटलों में 1000 से लेकर 10000 हजार तक शुल्क रखा गया है। कई होटलों में ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है। 31 दिसंबर के दोपहर तक विभाग की तरफ से पार्टियों को अनुमति देने का काम जारी रहेगा। स्टेट एक्साइज विभाग पार्टी आयोजकों से शुल्क भी ले रहा है। कमर्शियल 20 हजार, 10 हजार व घरेलू पार्टी का शुल्क 3 हजार रुपए है। 
 

Created On :   31 Dec 2019 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story