मौत पर सियासत : कांग्रेस ने कहा - नाशिक मनपा में BJP की सत्ता, घटना की लें जिम्मेदारी

Politics on death: Congress said - BJPs power in Manpa, take responsibility for the incident
मौत पर सियासत : कांग्रेस ने कहा - नाशिक मनपा में BJP की सत्ता, घटना की लें जिम्मेदारी
मौत पर सियासत : कांग्रेस ने कहा - नाशिक मनपा में BJP की सत्ता, घटना की लें जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऑक्सीजन लीक होने के चलते नाशिक के डॉ जाकिर हुसैन अस्पताल में मरीजों की मौत पर जहां नेताओं ने गहरा दुख जताया है, वहीं प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना के लिए भाजपा शासित नाशिक महानगरपालिका को जिम्मेदार बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने राज्य सरकार से हादसे की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। सावंत ने कहा कि जिस अस्पताल में हादसा हुआ वह नाशिक महानगर पालिका के तहत आता है जहां भारतीय जनता पार्टी की सत्ता है। इस लिए भाजपा को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सावंत ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि भाजपा नेता इसके लिए सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं। जो टैंक लीक हुआ उसे हाल ही में लगाया गया था। इसके टेंडरिंग का काम मनपा और भाजपा नेताओं ने किया था, जो एजेंसी ऑक्सीजन का टैंकर लाई थी इसे भी भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भाजपा के तीन विधायक, मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हैं लेकिन भाजपा नेता मौके पर नहीं पहुंचे।

मामले की हो सघन जांचः पाटील

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि हादसा आघात पहुंचाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की गहन जांच की मांग की। पाटील ने कहा कि पिछले दो महीने में राज्य के अस्पतालों में आठवीं ऐसी घटना हुई है। उन्होंने राज्य के सभी अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नाशिक के जिस अस्पताल में हादसा हुआ वहां से मरीजों को सुरक्षित तरीके से दूसरे अस्पताल में ले जाकर बेहतर इलाज का प्रबंध किया जाए। 
 

Created On :   21 April 2021 4:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story