- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कुछ ही घंटों में पहले चरण का मतदान,...
कुछ ही घंटों में पहले चरण का मतदान, ईवीएम में कैद होगा 116 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 7 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। 7 सीटों पर कुल 116 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार 501 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि 11110 सर्विस वोटर भी मतदान करेंगे। 7 निर्वाचन क्षेत्रों में 14 हजार 919 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें से लगभग 1400 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया का लाइव वेबकास्ट होगा।बुधवार को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने बताया कि नागपुर, रामटेक, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर और यवतमाल-वाशिम सीट पर गुरुवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। गडचिरोली- चिमूर और गोंदिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सुदूर इलाके आमगांव, आरमोरी, गडचिरोली, अहेरी और अर्जुनी मोरगाव विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे होगा। नागपुर सीट पर सबसे अधिक 30 उम्मीदवार हैं जबकि गडचिरोली-चिमूर सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण के लिए 26 हजार बैलेट यूनिट और 18 हजार कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि 20 हजार वीवीपैट मशीन का भी इस्तेमाल होगा।
1400 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्ट
लोकसभा की 7 सीटों के लगभग 1400 मतदान केंद्रों का लाइव वेबकास्ट होगा। इसमें संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी समावेश है। जिला चुनाव अधिकारी, राज्य स्तर पर मुख्य चुनाव अधिकारी और केंद्रीय चुनाव अधिकारी लाइव वेबकास्ट को देखेंगे।
मतदान केंद्रों पर सुविधाएं
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान केंद्रों पर पीने के पानी को उपलब्ध कराया जाएगा। धूप से बचने के लिए छांव की व्यवस्था होगी। लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र को सखी मतदान केंद्र के रूप में बनाया गया है। सखी मतदान केंद्र को केवल महिला कर्मचारी ही संभालेंगी। महिलाओं को बच्चों के स्तनपान कराने के लिए अलग से व्यवस्था होगी।
विकलांग मतदाताओं के लिए वीलचेयर की सुविधा
विकलांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर आने के लिए रैंप, व्हीलचेयर और स्वयंसेवक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नेत्र विकलांग मतदाताओं के लिए ईवीएम मशीन पर ब्रेल लिपि की सुविधा उपलब्ध होगी।
73 हजार 837 कर्मचारियों की नियुक्ति
7 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया के लिए लगभग 73 हजार 837 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
मतदान के लिए जरूरी दस्तावेज
मतदाता मतदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पहचान पत्र के अलावा पासपोर्ट, वाहन लाइसेंस, फोटो वाले पहचान पत्र (राज्य/केंद्र शासन, सार्वजनिक उपक्रम, सार्वजनिक मर्यादित कंपनियों के पहचान पत्र), छायाचित्र वाले बैंक के पासबुक, पैनकार्ड, आधारकार्ड, मनरेगा कार्यपत्रिका, कामगार मंत्रालय के स्वास्थ्य बीमा स्मार्टकार्ड समेत 11 दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकेंगे।
किस सीट पर कितने मतदान केंद्र
सीट मतदान केंद्र
नागपुर - 2065
रामटेक - 2364
वर्धा - 2026
चंद्रपुर - 2193
यवतमाल- वाशिम - 2206
भंडारा-गोंदिया - 2184
गडचिरोली-चिमूर - 1881
कुल -14919
7 सीटों पर मतदाताओं की स्थिति
सीट पुरुष महिला किन्नर कुल
नागपुर - 1096329 1063828 75 2160232
रामटेक - 996456 924561 30 1921047
वर्धा - 893174 848698 18 1741890
चंद्रपुर - 986287 922255 22 1908564
यवतमाल- वाशिम - 993706 921047 32 1914785
भंडारा-गोंदिया - 905373 903546 1 1808920
गडचिरोली-चिमूर - 799871 780189 3 1580063
कुल - 6671196 6364124 181 13035501
सर्विस वोटर
सीट सर्विस वोटर की संख्या
नागपुर - 879
रामटेक - 1690
वर्धा - 1392
चंद्रपुर - 1631
यवतमाल- वाशिम - 1400
भंडारा-गोंदिया - 2822
गडचिरोली-चिमूर - 1296
कुल - 11110
Created On :   10 April 2019 9:57 PM IST