अचानक रद्द हुआ प्रियंका गांधी का दौरा, कांग्रेसियों में मंथन शुरू

Priyanka Gandhis visit canceled suddenly, Congressmen started churning
अचानक रद्द हुआ प्रियंका गांधी का दौरा, कांग्रेसियों में मंथन शुरू
गड़चिरोली अचानक रद्द हुआ प्रियंका गांधी का दौरा, कांग्रेसियों में मंथन शुरू

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। महाराष्ट्र प्रदेश के अपने पहले दौरे में मंगलवार, 14 दिसंबर को नक्सलग्रस्त गड़चिरोली जिले में पहुंचने वाली  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा अचानक रद्द हो जाने से अब कांग्रसियों में मायूसी का आलम बना हुआ है। कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों में अब मंथन का दौर भी शुरू हो गया है। एक दिन पूर्व ही यह जिला दौरा रद्द होने के कारण लोगों में यह चर्चाओं का विषय बना हुआ है। प्रियंका गांधी गड़चिरोली पहुंचकर स्कूली छात्राओं को ई-साईकिलों का वितरण करने वाली थीं। आपदा मंत्री विजय वडेट्टीवार ने एक सप्ताह पूर्व एक पत्र परिषद के माध्यम से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के गड़चिरोली जिला दौरे की जानकारी पत्रकारों से साझा की थी। उनके मुतािबक 14 दिसंबर को प्रियंका का गड़चिरोली में आगमन होगा, जिसके बाद जिला परिषद के प्रांगण में आयोजित एक समारोह के दौरान उनके हाथों 15 हजार स्कूली छात्राओं को ई-साइकिलों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम निपटते ही वे गड़चिरोली से लौट जाएंगीं।  गौर करने वाली बात यह भी है कि, नक्सलग्रस्त क्षेत्र मेंं प्रियंका गांधी का दौरा रद्द होने की एक वजह सुरक्षा कारण भी बताया जा रहा है। जिस समय प्रियंका का दौरा हो रहा था, वहां गड़चिरोली जिले की 9 नंगर पंचायतांे में चुनाव हो रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि प्रियंका के दौरे काे चुनाव प्रचार के लिए भी भुनाया जा सकता था। गड़चिराेली जिले के कांग्रेस खेमे में इन दिनों जमकर गुटबाजी देखने काे मिल रही है। यहां श्रेय पाने की होड़ में हर पदाधिकारी लगा रहता है। ऐसे में उनके दौरे का श्रेय पाने के लिए इस तरह का दौरा तय िकये जाने की चर्चा भी अब शुरू हो गयी है। गौरतलब है कि, पिछले डेढ़ माह की कालावधि में नक्सलग्रस्त गड़चिरोली िजले में राकांपा सुप्रिमो शरद पवार, राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटील समेत राज्य के नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का दौरा हुआ है। इसी बीच अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जिला दौरा तय हो जाने से जिलावासी विकास की आस लगाए हुए थे लेकिन बिना किसी कारणों के एकाएक उनका दौरा रद्द हो जाने से जहां जिलावासियों मंे मायूसी छा रही है। 

पुलिस विभाग के पास भी नहीं थी दौरे की जानकारी 

गड़चिरोली जिला पूरी तरह नक्सल प्रभावित हाेने के कारण यहां किसी भी मंत्रियों के पहुंचने से पूर्व जिला पुलिस विभाग को जानकारी देना अनिवार्य है। दौरा रद्द होने तक भी कांग्रेसी खेमे के किसी पदाधिकारी ने प्रियंका गांधी के दौरे के बारे में अधिकृत जानकारी पुलिस विभाग से साझा नहीं की थी, जिससे कांग्रेस की यह नीति भी अब संदेह के घेरे में दिखायी दे रही है। 

 

Created On :   14 Dec 2021 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story