प्रापर्टी डीलर ने मां-बेटी को पीटा, दोपहिया वाहन चोर भी गिरफ्तार

Property dealer beaten to mother-daughter, two-wheeler thief also arrested
प्रापर्टी डीलर ने मां-बेटी को पीटा, दोपहिया वाहन चोर भी गिरफ्तार
प्रापर्टी डीलर ने मां-बेटी को पीटा, दोपहिया वाहन चोर भी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रापर्टी डीलर ने परिवार की मदद से मां-बेटी पर हमला बोल दिया। बेरहमी से उनकी पिटाई की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रापर्टी डीलर सहित उसकी पत्नी और दो बेटियों के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जख्मी संगीता कामले (40), एकात्मता नगर और उसकी मां सूर्यप्रभा तायड़े (60), वानखेड़े ले-आउट निवासी है, जबकि आरोपी ले-आउट में रहने वाला प्रापर्टी डीलर विजय नामदेव वानखेड़े (50), उसकी पत्नी दिव्या वानखेड़े (40) और उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस सूत्रों और बस्ती के लोगों ने बताया कि, विजय और उसकी पत्नी ने अपने घर में लगभग 25 से 30 श्वान पाल रखे हैं, जो घर के सामने से गुजरने पर किसी को भी काटने के लिए दौड़ते हैं। इन श्वानों की बस्ती में दहशत है। छोटे बच्चे इसकी वजह से काफी भयभीत है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे मनपा का वाहन आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए बस्ती में आया था। जब वाहन बस्ती में आया, उस समय संगीता अपनी मां के साथ विजय के घर के सामने से गुजरी। वाहन आते ही विजय ने सभी श्वानों को घर में बंद कर दिया। इसी दौरान संगीता घर के सामने से गुजरने पर विजय को संदेह हुआ कि, संगीता ने मनपा का वाहन बुलाया है, इसलिए विजय ने छत से संगीता और उसकी मां सूर्यप्रभा पर पत्थर बरसाने शुरू किए। विवाद होने पर छत से मिर्ची पाउडर मिलाकर गरम पानी सूर्यप्रभा के शरीर पर फेंका। उसके बाद विजय उसकी पत्नी और दोनों बेटियों ने संगीता और सूर्यप्रभा पर हमला बोल दिया। लकड़ी से दोनों की पिटाई की। बाल पकड़ कर खींचा। इस पिटाई में संगीता गंभीर रूप से तथा मां सूर्यप्रभा मामूली रूप से घायल हो गई हैं। 

सीसीटीवी से चोर काे पकड़ा

उधर शुक्रवार को दुर्ग छत्तीसगढ़ की एक महिला शिर्डी जाने के लिए नागपुर स्टेशन पहुंची थी। शिर्डी की ट्रेन का इंतजार करते समय उसकी आंख लग गई और किसी ने उसका फोन चुरा लिया। महिला की शिकायत के अाधार पर आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से मोबाइल चोर को पकड़ लिया।शुक्रवार को दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी दीपमाला चंद्राकर रात्रि 1.10 बजे बिलासपुर से नागपुर रेलवे स्टेशन आई थी। उसकी सुबह शिर्डी की ट्रेन थी जिसके लिए वह रिजर्वेशन हॉल में इंतजार कर रही थी। इंतजार करते हुए करीब 4 से 4.30 के बीच उसकी नींद लग गई इसी बीच किसी अंजान व्यक्ति ने फिरयादी के हाथ से फोन सहित फोन कवर में रखे रुपए भी चोरी कर लिए। महिला फिरयादी ने इसकी जानकारी आरपीएफ थाने में दी, जिसके बाद जीआरपी में शिकायत दर्ज की गई। जांच में आरोपी ने महिला यात्री से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को निरीक्षक आर.आर.जेम्स आदेशानुसार मुद्देमाल सहित अग्रिम कार्यवाही के लिए जीआरपी थाने को सुपुर्द किया। कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भवानी शंकर नाथ के निर्देशन व मार्गदर्शन में आरक्षक भूपेंद्र बाथरी व आरक्षक नीरज कुमार तथा अपराध कि रोकथाम ड्यूटी पर तैनात प्र.आरक्षक रामजतन यादव, आरक्षक  मुनेश कुमार गौतम सहित स्टाॅफ ने की।

दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार

वहीं नंदनवन पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर को धरदबोचा। आरोपी का नाम नवीन गोटाफोडे है। पुलिस ने इस आरोपी से दो दोपहिया वाहन सहित करीब 40 हजार रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार त्रिमूर्तिनगर देशपांडे ले आउट वर्धमाननगर नंदनवन निवासी अशोक गोंविदराव दर्रा गत दिनों देशपांडे ले आउट स्थित एक मिष्ठान भंडार के सामने दोपहिया वाहन (एमएच 31 डीई- 4850) खड़ी कर  पास में एक सब्जी दुकान से सब्जियां खरीदने लगे। वह चाबी निकालना भूल गए। इस बीच आरोपी नवीन गोटाफोडे मौका पाकर उनकी दोपहिया वाहन चुरा ले गया। अशोक दर्रा ने नंदनवन थाने में शिकायत की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। इस दौरान नंदनवन पुलिस के हाथ आरोपी नवीन गोटाफोडे लग गया। पुलिसिया पूछताछ में उसने दो वाहन चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी नवीन से चोरी के दोपहिया वाहन जब्त किए गए। नंदनवन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Created On :   3 Nov 2019 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story