- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- कांग्रेस कार्यकर्ता आएं - तो ठोक...
कांग्रेस कार्यकर्ता आएं - तो ठोक दो, प्रधानमंत्री के महाराष्ट्र पर बयान के खिलाफ प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि महाराष्ट्र के कारण देशभर में कोरोना फैला। महाराष्ट्र से अन्य स्थानों पर मजदूरों के पलायन को लेकर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधा था। इस बयान के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को आक्रामक रुख अपनाते हुए विदर्भ के कई जिलों में जगह-जगह प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अमरावती में भाजपा व कांग्रेस के बीच जबरदस्त राजनीतिक प्रतिरोध दिखाई दिया। यहां भाजपा नेता और पूर्व पालकमंत्री अनिल बोंडे की एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंचें तो उन्हें ठोक दो। इस पर पालकमंत्री एड. यशोमती ठाकुर ने कहा कि भाजपा की ओर से पूरे देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है। उनकी असभ्य भाषा ही अब उनकी विचारधारा बनती जा रही है। इस समय पूर्व शहर अध्यक्ष जयंत डेहणकर, प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, महिला कार्यकर्ता मौजूद थे। महिला कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गीदड़ भभकी देना बंद करें और भाजपा कार्यालय पहुंचने का साहस न दिखाएं, उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा।
Created On :   10 Feb 2022 3:52 PM IST