- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- मनोरोगी पुत्र ने पिता की कर दी...
मनोरोगी पुत्र ने पिता की कर दी निर्मम हत्या

डिजिटल डेस्क, अमरावती| तीर्थ यात्रा पर अपने परिवार के साथ गए एक मानसिक बीमार युवक ने अपने ही पिता की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। युवक का परिवार वरुड निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को संदेह था कि उसके पिता उसे मानोरोगी समझते हैं और तंत्रमंत्र करते हैं। इससे उपजे विवाद के चलते तीर्थयात्रा के दौरान ही बीच रास्ते उसने अपने पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना राजस्थान के मेहंदीपुर थाना क्षेत्र के दौसा गांव की है। मृतक वरुड शहर के लक्ष्मीनगर का रहनेवाला है। तीर्थयात्रा के दौरान उसके साथ उसकी पत्नी और बेटा भी था। जानकारी के मुताबिक शहर के लक्ष्मीनगर निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य विष्णु टाकरखेडे (65) अपनी पत्नी हेमलता (55) और बेटे अभिषेक (22) के साथ राजस्थान के दोसा गांव में 5 फरवरी को तीर्थयात्रा के लिए गया था।
Created On :   10 Feb 2022 3:39 PM IST