पुणे : तिलमिलाए बाप ने बच्चे को मार डाला, पत्नी-साले की हालत गंभीर

Pune : A father killed son, wife and relative serious in attack
पुणे : तिलमिलाए बाप ने बच्चे को मार डाला, पत्नी-साले की हालत गंभीर
पुणे : तिलमिलाए बाप ने बच्चे को मार डाला, पत्नी-साले की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, पुणे। चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी और छह साल के बेटे सहित साले पर चाकू से वार किए। उसके बाद खुद पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल हुए बेटे की मौत हो गई, वहीं अन्य तीनों गंभीर हैं। यह गुरूवार की देर रात हवेली तहसील स्थित कदमवाकबस्ती के पास पठारे बस्ती की वाददात है। पुलिस ने बताया कि आयुष योगेश बसेरे (6) की मौत हो गई है। जबकि गौरी योगेश बसेरे (25) और भारत उत्तम शिरोले (28) घायल हुए हैं। जिसके बाद लोणी कालभोर पुलिस थाने में योगेश परसराम बसेरे (35) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों ससुन अस्पताल में भर्ती हैं। योगेश और गौरी का आयुष नामक लड़का था, इसके अलावा चार साल की लड़की भी हैं। पिछले कुछ महिनाें से योगेश गौरी के चरित्र पर शक कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़े होते थे। दो दिन पहले ही गौरी झगड़े के कारण बच्चों को अपने भाई भारत के घर रहने गई थीं। गुरूवार रात योगेश भारत के घर गया, वो बात करने के लिए गौरी को पार्किंग में लेकर आया। गौरी के साथ आयुष भी था। बात करते करते अचानक योगेश ने पहले आयुष के गले पर चाकू से वार किए। उसके बाद गौरी पर वार किए। गौरी जोर जोर से चिल्लाने लगीं। उसकी आवाज सुनकर भारत नीचे आया, तब योगेश ने उस पर भी वार किए। आस पास के लोगों को देख योगेश वहां से भाग गया और कुछ दूरी जाकर उसने खुद पर भी वार किए। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहुंच गया और चारों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर आयुष की जांच कर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। 

बिल्डिंग से गिरकर युवती की मौत

शुक्रवार की सुबह बिल्डिंग की छत से गिरकर 24 वर्षीय युवती की मौत हो गईं। पौने छह बजे उरूली कांचन परिसर में प्रियांका गोविंद जंगम (24) की मौत हो गई। घटना को लेकर लोणी कालभोर पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है। 
प्रियांका परिवार के साथ उरूली कांचन स्थित एस के सेंटर परिसर में रहती थीं। पिछले छह महिनों से प्रियांका की मानसिक हालत ठीक नहीं थीं। वह अक्सर बिना किसी को बताए घर से चली जाती थी। उसके परिवारवाले उसे ढूंढकर लाते थे। उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार तड़के प्रियांका ने अपने पिता को नींद से उठाया और घूमने जाने के लिए कहा। पिता ने मना किया और वह नहाने चले गए। उस दौरान प्रियांका बाहर चली गईं। पिता जब नहाकर लौटे तब प्रियांका घर में नहीं थीं। तब एक शख्स ने फोन कर उनसे कहा कि वो बिल्डिंग से गिर गई हैं। पिता ने जाकर देखा तब उसके सिर पर गंभीर चोंटे आई थीं। काफी खून बह रहा था। उन्हाेंने तत्काल डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। 

सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक के 25 लाख रूपए लूटे, दिनदहाड़े हुई घटना

शुक्रवार दोपहर सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक की विसापुर शाखा के 25 लाख रूपए की लूट हुई। करीब बारह बजे तासगांव-विसापुर मार्ग पर बैंक कर्मियों की आंखों में लाल मिर्च फेंककर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि जिला मध्यवर्ती बैंक की विसापुर शाखा के दो कर्मी दुपहिया से तासगांव स्थित बाजार समिति परिसर की शाखा से रूपए लेने के लिए गए हुए थे। शाखा से 25 लाख रूपए की नकदी ली और दोनों दुपहिया से विसापुर की ओर निकले। इसी बीच लुटेरे दोनों का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उनकी आंखों में मिर्च पावडर फेंककर लुटेरो ने 25 लाख रूपए से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहुंच गया। पुलिस ने तासगांव और आस पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। लुटेरों को ढूंढने के लिए दस्ते बाहर रवाना कर दिए गए।  
 

Created On :   14 Jun 2019 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story