पुणे : दांतों के इलाज के दौरान युवती की मौत, सड़क हादसे में एक ने तोड़ा दम

Pune : A lady died during the dental operation, FIR logged
पुणे : दांतों के इलाज के दौरान युवती की मौत, सड़क हादसे में एक ने तोड़ा दम
पुणे : दांतों के इलाज के दौरान युवती की मौत, सड़क हादसे में एक ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, पुणे। दांत के इलाज के दौरान काफी खून बहने से 19 साल की युवती ने दम तोड़ दिया। रविवार को निगड़ी प्राधिकरण इलाके के स्टर्लिंग अस्पताल में हुआ मौत के बाद रिश्तेदारों ने संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार धनश्री बाजीराव जाधव (19) की मौत हो गई। पिछले डेढ़ साल से स्टर्लिंग अस्पताल में दांताें का इलाज चल रहा था। 23 अप्रैल को उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। दूसरे दिन दांतों पर शल्यक्रिया की गई। उस समय बड़े पैमाने पर खून बह गया। उसे तत्काल आईसीयू में दाखिल किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। रिश्तेदारों ने लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद निगड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञ डॉ. राम पाटील का कहना है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमनें पूरी तरह से एहतियात बरती थीं। जाधव परिवार के दुख में उनके साथ है। पुलिस जांच के लिए पूरी तरह से सहयोग दिया जाएगा। 

भाई की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

वहीं भाई की शादी से लौट रहे 26 साल के युवक की रविवार रात मुंबई पुणे महामार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार संदीप अर्जुन जाधव (26) की मौत हो गई है। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है। रविवार को संदिप के भाई दत्ता की कामशेत स्थित एक मंगल कार्यालय में शादी थी। शादी होने के बाद बाराती दुल्हा, दुल्हन के साथ लौट कशाल गांव लौट रहे थे। संदिप दुपहिया से निकला था। रात करीब साढ़े नाै बजेकान्हे फाटा के पास एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। संदिप का शव तलेगांव के सरकारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। देर रात  अंतिम संस्कार किया गया  

भाजपा के पूर्व विधायक के पाेते समेत तीन गिरफ्तार

इसके अलावा कार में तलवार रखने के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक के पोते और उसके दो साथियों को धरदबोचा है। यह कार्रवाई रविवार रात सोलापुर में की गई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अमर उमेश पाटील (23), अजीत मल्लिनाथ किवड़े (24), आदित्य धन्यकुमार शहा (25) को गिरफ्तार किया गया हैं। तीनों पर विजापुर नाका पुलिस थाने में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस का कोम्बिंग ऑपरेशन जारी है। विजापुर नाका पुलिस थाने के दस्ते ने कार के पास जाकर देखा तो उसमें तीनों बैठे हुए थे। पूछताछ की गई तब वे ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे। पुलिस ने तलाशी ली, तब उसमें एक तलवार पाई गई। उसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

Created On :   6 May 2019 5:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story