कोरोना पॉजिटिव दंपती के संपर्क में आने वाले 22 लोग क्वारेंटाइन

Quarantine 22 people exposed to Corona positive couple
कोरोना पॉजिटिव दंपती के संपर्क में आने वाले 22 लोग क्वारेंटाइन
कोरोना पॉजिटिव दंपती के संपर्क में आने वाले 22 लोग क्वारेंटाइन


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमित मृतक किसनलाल के संपर्क में आने वाली माल्हनवाड़ा में रहने वाली उसकी बहन और बहनोई की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दंपती के पॉजिटिव आने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को माल्हनवाड़ा में टीम भेजकर यहां सर्वे कराया। दंपती के संपर्क में आने वाले आसपास के 22 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी लोगों को कन्या शिक्षा परिसर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।
बुधवार देर रात किसनलाल की माल्हनवाड़ा निवासी बहन शिल्पा और बहनोई जितेन्द्र उईके की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी हिस्ट्री निकाली जा रही है। माल्हनवाड़ा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने दंपती के संपर्क में आने वाले आसपास के 22 लोगों को संदेह के आधार पर कन्या शिक्षा परिसर में क्वारेंटाइन किया है। इन सभी के ब्लड सेंपल लेकर जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे।
दोस्त के साथ घूमा था बाइक में, उसे भी किया क्वारेंटाइन-
कोरोना संक्रमित मृतक किसनलाल के संपर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारेंटाइन किया जा रहा है। स्वास्थ्य की टीम ने रामगढ़ी में रहने वाले उसके दोस्त को भी जिला अस्पताल लाकर क्वारेंटाइन किया है। उक्त युवक किसनलाल के साथ बाइक पर घूमा था। संदेह के आधार पर उसे जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया है। युवक का ब्लड सेंपल जांच के लिए जबलपुर भेजा जा रहा है। इसके अलावा किसनलाल की बहन और बहनोई के संपर्क में आने वाले माल्हनवाड़ा के लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
सिंगोड़ी क्वारेंटाइन सेंटर स्टाफ ने जताया संक्रमण का खतरा-
कोरोना संक्रमित किसनलाल के सीधे संपर्क में आने वाले उसके रिश्तेदारों को सिंगोड़ी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। यहां ठहराए गए उसकी बहन और बहनोई भी कोरोना पॉजिटिव आए है। इसके बाद सेंटर में कार्यरत स्टाफ ने वायरस से बचने पर्याप्त संसाधनों की सीएमएचओ से मांग की है। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर ने पर्याप्त डॉक्टर और सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराने की मांग की है। पर्याप्त संसाधन न होने से कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।

Created On :   9 April 2020 5:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story