- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 2024 तक राहुल नहीं कर सकते मोदी का...
2024 तक राहुल नहीं कर सकते मोदी का सामना- प्रकाश आंबेडकर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय रिपब्लिक बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया कि अगला लोकसभा चुनाव साल 2019 में नहीं बल्कि 2018 में ही हो जाएगा। प्रकाश ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं बन सकते हैं। बता दें कि प्रकाश आंबेडकर संबिधान निर्माता भीम राव आंबेडकर के पोते हैं। शुक्रवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा का विकल्प नहीं बन सकती है। लेकिन साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक पर्याय के रूप में उभर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करनी चाहिए। प्रकाश ने कहा कि राहुल की छवि अच्छी है। लेकिन अब तक मोदी पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हुए हैं। इस बीच प्रकाश ने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस और भाजपा और शिवसेना का गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी दल अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगे।
भीमा कोरेगांव हिंसा प्रकरण में नक्सलवादी संगठन का हाथ गलत
इस दौरान प्रकाश ने कहा कि भीमा कोरेगांव हिंसा प्रकरण में नक्सलवादी संगठन का हाथ होने का निष्कर्ष निकलना गलत है। सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए हिंसा के पीछे नक्सलवादियों का हाथ होने का आरोप लगा रहा है। इससे पहले आंबेडकर ने कहा था कि अगर दो हिंदू नेता शंभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह और भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि भिड़े और एकबोटे भीमा कोरेगांव के युद्ध के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर हुई हिंसा में आरोपी हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान हिंसा भड़काई जिसके चलते बड़े स्तर पर यह हिंसा भड़की।
Created On :   19 Jan 2018 9:47 PM IST