- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- मंगलवार को पुणे से मुंबई की ओर...
मंगलवार को पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली रेल गाड़ियां रद्द
By - Bhaskar Hindi |29 Aug 2017 12:34 PM GMT
मंगलवार को पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली रेल गाड़ियां रद्द
डिजिटल डेस्क, पुणे। मुंबई में शुरू मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली डेक्कन क्वीन, सिंहगड़ एक्सप्रेस और प्रगति एक्सप्रेस रद्द की गई है। ऐसा मध्य रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है।
मंगलवार को भी पुणे से दोपहर साढ़े तीन बजे निकलने वाली 11008 डेक्कन एक्सप्रेस, शाम 5 बजकर 55 मिनटों पर 12128 निकलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और शाम 6 बजकर 35 मिनटों पर निकलने वाली 22106 इंद्रायणी एक्सप्रेस रद्द की गई। बुधवार को सुबह 7.15 बजे निकलने वाली 12124 डेक्कन क्वीन एक्स्प्रेस, सिंहगड़ एक्सप्रेस और सुबह 7.50 मिनटों पर निकलने वाली 12126 प्रगति एक्सप्रेस रद्द की गई है।
Created On :   29 Aug 2017 6:04 PM GMT
Next Story