- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Rain again showed in Morning, a slight drop in temperature
दैनिक भास्कर हिंदी: देर रात फिर सुबह की बारिश ने दिखाया असर, तापमान में हल्की गिरावट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानसून की बारिश अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार-बुधवार की देर रात को बारिश आरंभ हुई। रात में कई बार बारिश होने के बाद बुधवार को सुबह भी बादलों ने अपना दम दिखाया, जिसका असर सुबह के सुहाने मौसम में देखने को मिला। सुबह बारिश रुकने के बाद कुछ समय मौसम काफी ठंडा रहा फिर जैसे ही आसमान से बादल छटने लगे तो धूप निकल आई। दिनभर धूप ने अपना असर दिखाने की कोशिश की लेकिन रातभर के बाद सुबह की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया था जिससे गर्मी का ज्यादा असर बुधवार को दिन में देखने को नहीं मिला। भले ही दिनभर हल्की धूप रही लेकिन रात में बारिश की वजह से ना सिर्फ मौसम ठंडा रहा बल्कि तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। जिससे अधिकतम पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को 12.7 डिग्री सेल्सियस बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का अनुमान
बुधवार को भले ही सुबह की बारिश के बाद दिनभर धूप रही हो लेकिन शाम या रात में बारिश फिर से होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा गुरुवार 18 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार 19 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है लेकिन शनिवार 20 जून और रविवार 21 जून को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। काफी अच्छी और फिर कमी कम बारिश का अनुमान मौसम को मध्यम रखेगा जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं, बारिश के अनुमान की वजह से तापमान में भी अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा।
तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बॉक्सिंग: मेवेदर ने मैकग्रेगर पर तंज कसते हुए कहा, सोचा आप सर्वश्रेष्ठ को हराना चाहते हैं
दैनिक भास्कर हिंदी: मौसम का बिगड़ा मिजाज -बीते साल जहाँ 46 डिग्री के करीब था अधिकतम तापमान ,इस साल 32 डिग्री पर अटका
दैनिक भास्कर हिंदी: Nisarga Cyclone: महाराष्ट्र में दो की जान गई, मुंबई ने ली राहत की सांस, मध्यप्रदेश की ओर बढ़ा तूफान
दैनिक भास्कर हिंदी: मानसून में देरी की वजह बन सकता है निसर्ग चक्रवात, विदर्भ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना
दैनिक भास्कर हिंदी: फ्लॉयड के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे पूर्व मुक्केबाज मेवेदर