जून के पहले सप्ताह से महाराष्ट्र में शुरु होगी बारिश, फिलहाल विदर्भ में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं  

Rain will start in Maharashtra from first week of June
जून के पहले सप्ताह से महाराष्ट्र में शुरु होगी बारिश, फिलहाल विदर्भ में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं  
प्री-मानसून बरसात का अनुमान जून के पहले सप्ताह से महाराष्ट्र में शुरु होगी बारिश, फिलहाल विदर्भ में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में मानसून जून के पहले सप्ताह तक पहुंच जाएगा। फिलहाल इसके लिए अनुकूल वातावरण है और दो दिन में मॉनसून के अरब सागर में दाखिल होने का अनुमान है। इसके अलावा अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश का भी अनुमान है।  अनुमान है कि कोकण किनारपट्टी के साथ बीड, परभणी, हिंगोली, उस्मानाबाद, लातूर, सातारा, कोल्हापुर, पुणे, अहमदनगर, सोलापुर आदि जिलों में बरसात हो सकती है। हालांकि विदर्भ के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। 

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य मे 5 से 8 जून तक मानसून दस्तक दे देगा जबकि 12 से 15 जून के बीच पूरे महाराष्ट्र में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोकण और मराठवाडा के कुछ इलाकों में मानसून पूर्व बरसात हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल राज्य में सामान्य से थोड़ी ज्यादा बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारी केएस होसलीकर के मुताबिक इस साल राज्य में समाधानकारक बरसात का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अंडमान में 16 मई को मानसून पहुंच गया है। 27 मई को इसके केरल पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए वातावरण अनुकूल है इसलिए अनुमान है कि महाराष्ट्र में भी जून के पहले सप्ताह में बरसात शुरू हो जाएगी।      

 

Created On :   19 May 2022 4:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story