फिर लौटी मयखानों में रौनक, पहले दिन खुले 30 फीसदी बार-रेस्टोरेंट

Raised again business of bars, 30 percent bar-restaurant opened on the first day
फिर लौटी मयखानों में रौनक, पहले दिन खुले 30 फीसदी बार-रेस्टोरेंट
फिर लौटी मयखानों में रौनक, पहले दिन खुले 30 फीसदी बार-रेस्टोरेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार की अनुमति के बाद सोमवार से राज्य भर में रेस्टोरेंट-बार खुल गए। हालांकि पहले दिन ग्राहकों में कम उत्साह नजर आया। लेकिन रेस्टरेंट मालिकों को उम्मीद है कि समय के साथ धीरे-धीरे स्थिति में बदलाव आएगा। वैसे राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अपना कामकाज शुरु करने की छूट दी है। लेकिन मुंबई में मुंबई मनपा ने यह छूट सिर्फ 33 प्रतिशत तक सीमित रखी है। 

मुंबई में 33 फीसदी ग्राहक क्षमता की इजाजत

इस बारे में  होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्लूआई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा कि सरकार ने रेस्टोरेंट को शुरु करने की इजाजत देकर होटल जगत को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट पिछले 6 माह से पूरी तरह से बंद थे। अब रेस्टोरेंट शुरु हो गए हैं पर फिलहाल रेस्टोरेंट के सामने वित्तीय परेशानी बहुत बड़ी समस्या है। इसके अलावा स्टाफ की कमी भी बड़ी दिक्कत है। जो स्टाफ उपलब्ध है, उसके भी आने जाने की बड़ी परेशानी है। यही वजह है कि पहले दिन सिर्फ 30 प्रतिशत रेस्टोरेंट ही खुल सके। लेकिन धीरे-धीरे स्थिती बदलेगी और सभी रेस्टोरेंट खुलेगे। काफी समय से रेस्टोरेंट-बार बंद होने के चलते वहां पर अब नवीनीकरण का भी काम हो रहा है। ताकि सरकार के नए दिशा-निर्देशों के तहत काम शुरु किया जा सके। 
 

Created On :   5 Oct 2020 9:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story