- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- दस दिन में जनसहयोग से बना दिए 2,604...
दस दिन में जनसहयोग से बना दिए 2,604 वनराई बांध

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। जिले के किसानों को खरीफ के साथ रबी और ग्रीष्म कालीन फसल लेने की सुविधा के साथ उनकी आय बढ़ाने, किसानों का आर्थिक जीवनस्तर ऊंचा उठाने में मदद हो इस उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय गुल्हाने की संकल्पना से जिले में वनराई बांध मुहिम शुरू की गई है। इसके अंतर्गत केवल 10 दिनों में जिले में जनसहयोग से 2,604 वनराई बांधों का निर्माण किया गया है। जिले में 5,000 वनराई बांधों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। अब तक प्रत्येक दिन औसतन 260 के हिसाब से 10 दिनों में 2,604 बांध बनाए गए हैं। जिससे गर्मियों में किसानों को सिंचाई और मवेशियों के लिए पानी व्यवस्था होगी। जिले में जनसहयोग से यह मुहिम ली गई है। इसमें स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, नागरिक, विद्यार्थी आदि का सहभाग है। बांध की जलसंग्रहण की क्षमता को देखकर प्रति बांध कम से कम 5 से अधिक से अधिक 25 एकड तक सिंचाई सुविधा हो सकता है। इसके चलते जिले में वनराई बांध के माध्यम से 40 से 45 हजार एकड़ पर सिंचाई होने में मदद होगी। जिले में कुओं की संख्या कम है और बोरवेल के लिए भी सीमा है। इसके चलते तुषार सिंचाई का लाभ जितना दिया जाना चाहिए उतना नहीं दिया सकता है। वनराई बांध के पानी का स्त्रोत हो तो किसान समूहों को सिंचाई का लाभ देने का निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने लिया है। जिले में अब तक चंद्रपुर तहसील में 210 बांध, बल्लारपुर 240, मूल 152, चिमूर 120, भद्रावती 145, नागभीड़ 180, ब्रम्हपुरी 215, सिंदेवाही 157, राजुरा 245, गोंडपिपरी 210, पोंभुर्णा 120, कोरपना 140 तथा जिवती में 70 ऐसे कुल 2,604 वनराई बांध बनाए गए हैं। 12 मीटर तक का वनराई बांध बनाने के लिए 700 से 800 खाली बोरे, घमेला, फावड़ा और प्रवाह के आसपास मिट्टी इतनी बातों की आवश्यकता होती है। निर्माण कार्य करते हुए भरी गई मिट्टी की थैली को रस्सी से सिलाई कर तैयार करना होता है। जिसे तरीके से रखकर बोरियों की 3 लाइन खडी करने की जानकारी जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी भाऊसाहब बरहाटे ने दी।
Created On :   5 Nov 2021 6:12 PM IST