राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ औरंगाबाद में दर्ज है रेप का मामला, बीजेपी ने उठाए सवाल

Rape case filed against the state president of Nationalist Youth Congress in Aurangabad
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ औरंगाबाद में दर्ज है रेप का मामला, बीजेपी ने उठाए सवाल
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ औरंगाबाद में दर्ज है रेप का मामला, बीजेपी ने उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख के खिलाफ बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी न होने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राकांपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जब ऐसे मामले दर्ज किए जाते हैं तो आरोपी कि गिरफ्तारी एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन औरंगाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वाघ ने कहा कि अगर कोई आम आदमी आरोपी होता तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता लेकिन इस मामले में आरोपी सामने है और पुलिस छानबीन के नाम पर हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उन्होंने सवाल किया कि राज्य में शक्ति कानून बनने जा रहा है, क्या इसमें सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए कोई विशेष नियम बनाया गया है। ऐसा नहीं है तो राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री बताएं कि आरोपी अब तक आजाद क्यों हैं। जिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उसके समर्थन में सोशल मीडिया के जरिए मुहिम चलाई जा रही है। यह पीड़ित लड़की और उसके परिवार पर दबाव डालने की कोशिश है। पुलिस को पीड़िता को सुरक्षा देनी चाहिए। सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो, परिवार को धमकी न दी जाए इसलिए आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है लेकिन इस मामले में मनमानी हो रही है। मैं औरंगाबाद पुलिस से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आरोपी शेख को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 

बता दें कि बीड जिले के रहने वाले शेख के खिलाफ औरंगाबाद में रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि 14 नवंबर को उसे नौकरी दिलाने के लिए मुंबई ले जाने के नाम पर बुलाया गया। उसे कार की पिछली सीट पर बिठाकर एक सुनसान इलाके में ले जाकर शेख ने बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर औरंगाबाद के सिडको पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 

 

Created On :   29 Dec 2020 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story