सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग के साथ किया रेप, राजस्थान से धराया आरोपी - साथी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Rape with a minor after friendship on social media, accused caught from Rajasthan - fellow arrested in Madhya Pradesh
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग के साथ किया रेप, राजस्थान से धराया आरोपी - साथी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग के साथ किया रेप, राजस्थान से धराया आरोपी - साथी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले 22 वर्षीय आरोपी को मुंबई पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। लड़की को अगवा करने के आरोपी का साथ देने वाले उसके चार साथियों को भी मध्य प्रदेश से दबोचा गया है। मामले में पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से विरार इलाके में अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रहती है। जून महीने में दक्षिण मुंबई के अग्रिपाड़ा इलाके में रहने वाली अपनी रिश्तेदार के पास आई थी।

सीनियर इंस्पेक्टर सावलाराम आंगवने ने बताया कि हरियाणा में एक प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली कंपनी में काम करने वाला आरोपी लड़की के साथ करीब 1 साल से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था। 1 जुलाई को वह मध्य प्रदेश के अपने दोस्तों के साथ कार लेकर मुंबई पहुंचा और लड़की को अगवा कर अपने साथ राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित गांव ले गया। जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। उधर शिकायत मिलने के बाद अग्रिपाड़ा पुलिस लापता लड़की की तलाश में जुट गई, जांच में पता चला कि वह सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के के लगातार संपर्क में थी।

इसके बाद पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ाई और आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढ निकाला इससे जुड़ा उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिल गया। छानबीन आगे बढ़ी तो पता चला कि आरोपी मध्यप्रदेश या राजस्थान में हो सकता है, इसके बाद पुलिस की दो टीमें बनाई गईं। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से जबकि आरोपी के चार साथियों को मध्य प्रदेश से दबोच लिया साथ ही अगवा लड़की को भी बरामद कर लिया गया।। लड़की को अगवा करने के लिए इस्तेमाल कार भी ज़ब्त कर ली गई है।  

 

Created On :   7 July 2020 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story