लॉकडाउन में मदद मांगने आई महिला के साथ रेप, अंबरनाथ के पूर्व उप नगराध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर 

Rape with a woman came to seek help in lockdown
लॉकडाउन में मदद मांगने आई महिला के साथ रेप, अंबरनाथ के पूर्व उप नगराध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर 
लॉकडाउन में मदद मांगने आई महिला के साथ रेप, अंबरनाथ के पूर्व उप नगराध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के दौरान मदद मांगने आई महिला से बलात्कार के आरोप में ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर पालिका के पूर्व उपनगराध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुनील वाघमारे नाम के आरोपी के खिलाफ महिला ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने वाघमारे को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह झांसा देकर वहां से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि लॉकडाउन के दौरान कामकाज ठप होने से वह बेहद परेशान थी। उसके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे तो वह मदद के लिए वाघमारे के पास गई। लेकिन वाघमारे ने मदद के बदले उससे दुष्कर्म किया महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के मुताबिक वाघमारे ने जब उसके साथ दुष्कर्म किया तो वह मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज किए बिना उसे लौटा दिया। इसके बाद वाघमारे ने एक बार फिर उसके साथ बलात्कार किया तो उसने फिर पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत की।

महिला की शिकायत पर मंगलवार रात एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज करने से पहले पुलिस ने वाघमारे को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। लेकिन एफआईआर दर्ज करने से पहले ही वह पुलिस स्टेशन से फरार हो गया। आरोपी के इस तरह से पुलिस स्टेशन से फरार होने के चलते पुलिस भी सवालों के घेर में है। पुलिस वाघमारे की तलाश में जुटी हुई है। 

 

Created On :   2 Dec 2020 2:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story