कुएं में कूदी दुष्कृत्य पीड़िता, बेहोशी की हालत में घर के सामने छोड़ गए आरोपी

Raped victim jumped in well, accused left woman in front of house
कुएं में कूदी दुष्कृत्य पीड़िता, बेहोशी की हालत में घर के सामने छोड़ गए आरोपी
कुएं में कूदी दुष्कृत्य पीड़िता, बेहोशी की हालत में घर के सामने छोड़ गए आरोपी

डिजिटल डेस्क, शहडोल। बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला को अगवा कर दुष्कृत्य किया। लोकलाज के भय से पीड़िता कुएं में कूद गई। बाद में आरोपियों ने ही उसे बाहर निकालकर बेहोशी की हालत में घर के सामने छोड़कर भाग निकले। यह घटना जिले के जैतपुर थानांतर्गत की है।

घर लौट रही थी पीड़िता
घटनाक्रम के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला गांव से थोड़ी दूर दुकान में मोबाइल सुधरवाकर घर लौट रही थी। मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे रास्ते में बाइक सवार देवेंद्र पाठक उर्फ दीपू तथा अजीत सिंह कवंर मिले और जबरन बाइक में बैठाकर खामीडोल में  खेत में प्लांटेशन में ले गए। जहां मारपीट कर देवेंद्र पाठक ने महिला के साथ दुष्कृत्य किया। बड़ी मुश्किल से छूटने के बाद महिला लोक लाज के भय से नजदीक के कुंए में कूद गई। महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो अपने आपको घर की बाड़ी के पास पाया। बाड़ी के पास ही आग लगी थी जिसे बुझा रहे लोगों ने महिला को देखा। पुलिस के अनुसार आरोपियों को लगा होगा कि कुएं में कूदी महिला की मौत न हो जाए, इसलिए कुएं से बाहर निकालकर घर के पास छोड़कर भाग गए होंगे। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 376, 376 (डी), 341, 294, 323, 506 भादवि का अपराध दर्ज कर लिया है।

पति के साथ शादी में गई महिला की हत्या
कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचगांव में एक महिला की लाश पाई गई है। जिसकी पहचान ममता बैगा 42 वर्ष निवासी पंचगांव के रूप में की गई। वह एक दिन पहले ही अपने पति गोगला बैगा के साथ पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए निकली थी। उसका रक्त रंजित शव बैगानटोला के पास पाया गया। नाक के पास चेहरे में घातक चोट के निशान हैं। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया है। घटना के बाद पति फरार है, लोगों को शंका है कि हत्या के बाद वह भाग निकला होगा। बताया गया है कि गोगला बैगा ममता का दूसरा पति है। शादी के कुछ समय बाद पति की मौत हो गई। करीब 8 साल पहले गोगला के साथ दासता पत्नी के रूप में रहने लगी थी। लेकिन गोगला के परिवार वालों ने दोनों को साथ में रखने से इंकार कर दिया था। जब से वे कहीं बाहर रहने लगे थे। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही दोनों पंचगावं लौटे थे। जहां मोहल्ले की शादी में शामिल होने के लिए गए। लेकिन दूसरे दिन सुबह ममता की लाश मिली और पति गोगला लापता है। कोतवाली टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अभी मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति के मिलने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
 

Created On :   24 May 2019 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story