जेएनपीटी से 1320 करोड़ की हेरोइन बरामद, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में दो अफगानी सहित पांच गिरफ्तार

Recovered 1320 crores of heroin, five arrested including two Afghanis
जेएनपीटी से 1320 करोड़ की हेरोइन बरामद, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में दो अफगानी सहित पांच गिरफ्तार
जेएनपीटी से 1320 करोड़ की हेरोइन बरामद, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में दो अफगानी सहित पांच गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर खड़े एक कंटेनर से 130 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत 1320 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने की है। मामले में अब तक दो अफगान नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशे की खेप के तार तालिबान से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। 

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में दो अफगानी सहित पांच गिरफ्तार

बरामद हेरोइन अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते समुद्री मार्ग से लाई गई थी। इसे 260 जूट की बोरियों में भरकर रखा गया था। बरामद हेरोइन तुलशी के बीज बताकर लाया जा रहा था। नशे से जुड़े मामले में कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को नशे की खेप नई मुंबई में पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस से मदद ली और शुक्रवार को जेएनपीटी में एक कंटेनर की जांच के दौरान 1320 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की। वहीं कस्टम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ सालों से समुद्र के रास्ते हेरोइन की तस्करी के मामले नहीं पकड़े गए थे लेकिन जांच में खुलासा हुआ का ऐसा इसलिए हो रहा था क्योंकि आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए खास तरकीब आजमा रहे थे। अफगानिस्तान से भारी मात्रा में मसाले आयात होते हैं।

1320 करोड़ रुपए कीमत का है मादक पदार्थ 

तस्कर हेरोइन का घोल बना कर उसमें मसाले की बोरियों को डुबोकर सुखा लेते थे। बाद में इन बोरों में मसाले भर दिए जाते थे। खासकर जीरे की बोरियों में हेरोइन होती थी और तस्कर इसकी निशानदेही कर लेते थे। नई मुंबई के जेएनपीटी बंदरगाह पर उतारने के बाद मसाले के बोरों को दिल्ली ले जाया जाता था। यहां हेरोइन को बोरों से अलग करने के लिए जाकिर नगर इलाके में एक प्रोसेसिंग यूनिट लगाया गया था। यहां रसायन में डुबोकर बोरों से हेरोइन अलग की जाती थी। हेरोइन बाद में देश के दूसरे हिस्सों और कई बार विदेश में भी भेजी जाती थी। 
 

Created On :   26 July 2019 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story