बढ़ रहे हैं सोना, विदेशी मुद्रा और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले

Regular increases Gold, foreign exchange and narcotics trafficking crimes
बढ़ रहे हैं सोना, विदेशी मुद्रा और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले
बढ़ रहे हैं सोना, विदेशी मुद्रा और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच इसकी तस्करी के मामले में भी लगातार बढ़ रहे हैं। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 498 मामलों में तस्करों से करीब 482 किलो सोना पकड़ा गया। बरामद सोने की कीमत करीब 136 करोड़ रुपए है। जबकि साल अप्रैल 2017 से मार्च 2018 के बीच 362 मामलों में तस्करी के जरिए लाया गया 95 करोड़ रुपए का सोना ही बरामद किया गया है। सोने के अलावा विदेशी मुद्रा और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले भी बढ़े हैं। एआईयू के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले वित्तवर्ष के दौरान सोना तस्करी के 498 मामले पकड़े गए। इन मामलों में तस्करी के आरोप में 155 भारतीय और 78 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं वित्तवर्ष 2017-18 के दौरान सोना तस्करी 362 मामलों में तस्करों से करीब 357 किलो सोना बरामद किया गया था। इन मामलों में तस्करी में लिप्त 148 भारतीयों और 47 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी के मुताबिक पकड़े गए विदेशी नागरिकों में ज्यादा तर श्रीलंका, चीन, कोरिया और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक हैं।  

विदेशी मुद्रा, नशे की तस्करी भी बढ़ी

आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी मुद्रा और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले भी बढ़ रहे हैं। वित्तवर्ष 2017-2018 में विदेशी मुद्रा तस्करी के 48 मामलों 14 करोड़ 11 लाख रुपए कीमत की विदेशी मुद्रा पकड़ी गई थी जो वित्तवर्ष 2018-19 में बढ़ गई। इस दौरान 63 मामलों में 23 करोड़ 29 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा तस्करों से बरामद की गई। साल 2017-18 में नशीले पदार्थों की तस्करी के 5 मामलों में 5 करोड़ 39 लाख रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे जबकि वित्तवर्ष 2018-19 में 10 मामलों में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा के नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

बढ़ रहे हैं तस्करी के मामले

वित्तवर्ष          सोना        विदेशी मुद्रा        नशीला पदार्थ
2017-18        498            63                  10
2018-19        362            48                   5

Created On :   23 Jun 2019 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story