- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- बुकिंग के बहाने की घर की रेकी फिर...
बुकिंग के बहाने की घर की रेकी फिर चार पहिया वाहन लेकर जा पहुंचे चोरी करने, गिरफ्तार
By - Safal Upadhyay |10 Nov 2022 6:10 AM GMT
शहडोल बुकिंग के बहाने की घर की रेकी फिर चार पहिया वाहन लेकर जा पहुंचे चोरी करने, गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क,शहडोल। बोलेरो वाहन से चोरी करने पहुंचे आरोपियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद धनपुरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें सुरेन्द्र महरा (30), रामसुजान वर्मा (22), सुनील बैगा (28) व जीवन उर्फ भूरा बैगा (35) सभी निवासी ग्राम सरईकापा शामिल हैं। फरियादी बसंत पाण्डेय निवासी बेम्हौरी ने बताया कि 3 नवंबर को सरईकापा निवासी सुरेंद्र महरा के बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 18 टी 3945 को उमरिया ले जाने के लिए बुकिंग कराई थी। वह गाड़ी लेकर बेम्हौरी पहुंचा और उसी समय चोरी के इरादे से घर की रेकी की। उसी रात साथियों को लेकर घर पर चोरी करने पहुंच गए। घर वालों के जाग जाने के बाद आरोपी भाग गए।
Created On :   10 Nov 2022 11:39 AM GMT
Next Story