कोरोना से राहत : नागपुर में एक्टिव मरीज घटकर हुए 658, जानिए- विदर्भ के ताजा आंकड़े

Relief from Corona: Active patients reduced to 658 in Nagpur, know the latest figures of Vidarbha
कोरोना से राहत : नागपुर में एक्टिव मरीज घटकर हुए 658, जानिए- विदर्भ के ताजा आंकड़े
कोरोना से राहत : नागपुर में एक्टिव मरीज घटकर हुए 658, जानिए- विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। बुधवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 658 पर आ गई है। इसी दिन 9413 नमूनों की जांच हुई। जांच के दौरान 46 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। 97 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसी के साथ कोरोना की रिकवरी दर 97.96 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1 की मौत हुई है। मृतक जिले के बाहर का है। अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों मे 196 मरीज भर्ती और 462 मरीज होम आइसोलेट हैं। बुधवार को जिले में 9413 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 8011 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 7082 और ग्रामीण के 929 शामिल हैं। जिले में 1402 सैंपलों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 753 और ग्रामीण के 649 हैं। अब तक कुल 3014936 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें आरटीपीसीआर पद्धति से 2148494 और रैपिड एंटीजन टेस्ट 866442 लोगों का किया गया। अब तक कुल 476870 पॉजिटिव पाए गए हैं। निजी लैब में 7188 सैंपलों की जांच हुई, वहीं एम्स में 347, मेडिकल में 207, मेयो में 124, नीरी में 23, नागपुर विश्वविद्यालय में 122 सैंपलों की और एंटीजन में 1402 नमूनों की जांच की गई। जांच में 9367 सैंपल्स निगेटिव और 46 सैंपल्स पॉजिटिव पाए गए हैं।  97 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें शहर के 62 और ग्रामीण के 35 का समावेश है। अब तक कुल 467190 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें शहर के 326985 और ग्रामीण के 140205 शामिल हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 658 है। इनमें शहर के 610 आैर ग्रामीण के 48 हैं। कोरोना की रिकवरी दर 97.96 फीसदी पर पहुंच गई है। जिले में कोरोना से बुधवार को किसी की मौत नहीं हुई है। एक मरीज की मौत हुई है, जो जिले के बाहर का है। अब तक जिले में 9022 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5294, ग्रामीण के 2306 और जिले के बाहर के 1422 मृतक हैं। इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 658 है। कुल 462 मरीज होम आइसोलेट हैं। इसके अलावा 196 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। मेडिकल में 45, मेयो में 10, एम्स में 6, इंदिरा गांधी रुग्णालय में 2, आइसोलेशन हॉस्पिटल में 2, पांचपावली महिला अस्पताल में 2, एसएमएचआरसी में 4 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती हैं।

फिर 7 लोगों ने कोरोना संक्रमण से गंवाई जान  


बुधवार को विदर्भ के तीन जिलों में कुल 7 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान चली गई। इस बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अमरावती जिले में बुधवार को 37 नए संक्रमित पाए गए तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई। 101 मरीज स्वस्थ भी हुए। वर्धा जिले में 13 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 16 स्वस्थ भी हुए। यवतमाल जिले में 13 लोग स्वस्थ हुए तथा 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। चंद्रपुर जिले में 28 लोग स्वस्थ हुए, 18 नए मरीज मिले तथा 3 ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। गड़चिरोली जिले में 1 व्यक्ति की मौत के साथ 29 लोग संक्रमित पाए गए तथा 11 लोग स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 8 नए मरीज पाए गए तथा 18 लोग स्वस्थ हुए। भंडारा जिले में 17 लोग स्वस्थ हुए तथा मात्र 1 नया मरीज पाया गया। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 1 मृत, मिले 127 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में बुधवार को 37 नए कोरोना संक्रमित सामने आने से कुल संक्रमित 57,489 हो गए हैं। 137 लोग डिस्चार्ज किए जाने से अब तक 55,887 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को किसी संक्रमित की मौत न होने से मृतक संख्या 1,122 पर स्थिर रहीं। 480 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में बुधवार को 1 संक्रमित की मौत होने से मृतकों की संख्या 655 पर पहुंच गई है तथा 73 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मरीज बढ़कर 86,419 हो गए हैं। 54 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 85,662 हो गई है। 118 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में बुधवार को 17 नए पॉजिटिव केस मिलने से कुल संक्रमित बढ़कर 41,308 हो गए हैं। किसी कोरोना मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 615 पर स्थिर रहीं। 41 लोग स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 40,391 पर पहुंच गई है। 301 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है। 
 


 

Created On :   23 Jun 2021 4:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story