कोरोना के खिलाफ जनजागृति के लिए धर्मगुरुओं की मदद

Religious leaders help for public awakening against Corona
कोरोना के खिलाफ जनजागृति के लिए धर्मगुरुओं की मदद
कोरोना के खिलाफ जनजागृति के लिए धर्मगुरुओं की मदद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के धर्मगुरुओं से नागरिकों के लिए आव्हान करने की अपील की। उनकी इस अपील को मानते हुए रविवार को धर्मगुरुओं ने भी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की। धर्मगुरुओं ने नागरिकों से कहा कि आप क्यों नहीं समझ पा रहे हैं िक यह बेहद गंभीर बीमारी है, जिसके के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार- बार अपील कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त डा उपाध्याय ने कहा कि लॉक डाउन का आज पांचवां दिन है। नागपुर के नागरिक समझदारी से काम लें। बेहद जरुरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। शहर पुलिस की ओर से 30 स्थानों पर फिक्स पाईंट लगाए गए हैं, जहां दिन रात पहरेदारी पुलिस कर रही है। 66 स्थानों पर नाकाबंदी शुरू की गई है। नागपुर में पुलिस के जवान 14-14 घंटे तक डयूटी कर रहे हैं। वह भी नागरिकों से बार- बार यही अपील कर रहे हैं, कि वह अपने घरों में रहें।

पुलिस जवान थक चुके हैं पर हौसले पस्त नहीं

सडकों पर सुरक्षा बंदोबस्त में लगे पुलिस के जवान थक जरुर चुके हैं, लेकिन उनके हौसले पस्त नहीं हुए हैं। वह चंद घंटे आराम के बाद फिर उसी उर्जा के साथ सडकों पर पहरेदारी करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस उर्जा के पीछे कारण यह भी है कि पुलिस आयुक्त डा उपाध्याय खुद भी सडक पर पहरेदारी करते घूम रहे हैं। उन्होंने कुछ वाहनों को रुकवाकर पूछताछ की। रविवार को बारिश के बीच पुलिस आयुक्त ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। वह सीताबर्डी , सदर सहित कई स्थानों पर निरीक्षण कर अपने अधिकारियों- कर्मचारियों का हौसला बढाते नजर आ रहे हैं।  

 

Created On :   30 March 2020 7:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story