2024 तक बनाएंगे 25 हजार करोड़ रुपए की सड़कें, राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशीला रखी  

Roads worth Rs 25,000 crore to be built by 2024, foundation stone of highway projects laid
2024 तक बनाएंगे 25 हजार करोड़ रुपए की सड़कें, राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशीला रखी  
गडकरी का दावा 2024 तक बनाएंगे 25 हजार करोड़ रुपए की सड़कें, राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशीला रखी  

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि औरंगाबाद जिले में आगामी वर्ष 2024 तक 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के कार्य शुरू किए जाएंगे। औरंगाबाद से पुणे को नया द्रुतगति मार्ग बनाया जा रहा है, जो औरंगाबाद (पैठण), बीड़ और अहमदनगर इन तीन जिलों से गुजरेगा। उनका कहना रहा कि 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनने के बाद 140 किमी प्रति घंटा गति से गाड़ियां दौड़ेंगी। औरंगाबाद से पुणे की 225 किमी की दूरी महज सवा घंटे में पूर्ण की जाएगी।  

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार, 24 अप्रैल को औरंगाबाद के जबिंदा मैदान पर डिजिटल पद्धति से 5 हजार 570 कराेड़ रुपए की लागत से चार राजमार्गों की परियोजनाओं का लोकार्पण और 4 राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशीला रखी। मंच पर केंदीय रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, फलोत्पादन मंत्री संदीपान भूमरे, राजस्व राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार, विधायक हरिभाऊ बागड़े, प्रशांत बंब, अतुल सावे, नारायण कुचे, अंबादास दानवे, उदयसिंह राजपूत,संजय शिरसाठ, पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे, पूर्व महापौर नंदकुमार घोड़ेले, भगवान घड़ामोड़े आदि उपस्थित थे।

यह कार्य जनता के लिए किए समर्पित  

मंत्री गडकरी ने प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 52 पर पर औरंगाबाद से तेलवाड़ी के बीच 3 हजार 62 करोड़ रुपए की परियोजना, नगर नाका से केंब्रिज स्कूल तक 73 करोड़ रुपए की परियोजना, राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 752 एच 2 लेन पेव्ड शोल्डर बीटी रोड का 181 करोड़ की परियोजना, औरंगाबाद से पैठण के बीच 1670 करोड़ रुपए की लागत से फोर लेन सड़क का भूमिपूजन, दौलताबाद टी प्वाइंट से मालीवाड़ा और देवगांव रंगारी से शिऊर के बीच 185 करोड़ रुपए तक के कार्याें का, कसाबखेड़ा से देवगांव रंगारी के बीच 47 करोड़ के कार्याें का भूमिपूजन, चिखली-दाभाड़ी-तलेगांव तक सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाने 351 करोड़ रुपए के कार्याें की आधारशीला रखी। मराठवाडा संभाग में सड़कों का काम अमेरिका के मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। मराठवाड़ा संभाग में विकास नजर आ रहा है। यहां पर पानी और बिजली के इंतजाम किए गए, तो उद्योग आएंगे। उद्याेग आने की स्थिति में रोजगार सृजित होकर बेरोजगारी कम होगी। कार्यक्रम में मंत्री गडकरी ने कहा कि संत एकनाथ महाराज के बारे में सभी को बड़े पैमाने में आस्था और आदरभाव है। एकनाथ महाराज के पैठण को औरंगाबाद से जोड़ने के रास्ते का भूमिपूजन करने का उन्हें अभिमान है। आश्वस्त किया कि आगामी 2024 तक जिले में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उनका कहना था कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने तीर्थस्थल देहू, आलंदी, शेगांव, अक्कलकोट, महूर का दौरा किया। तत्पश्चात सड़कों की बदहाली देखकर उन्हें बनाने की कोशिश की। केंद्र सरकार सैलानियों को पर्यटन स्थलों पर सहीसलामत पहंुचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चिकलथाना से वालूज तक बनाएंगे ब्रिज

गडकरी ने कहा कि चिकलथाना से वालूज तक ब्रिज बनाने की मांग मेट्रो की सहयोग से पूरी की जाएगी, ताकि औरंगाबाद में यातायात की समस्याएं हल हो सके। इसके लिए 6 हजार करोड़ रुपए खर्च आएगा। सभी के सहयोग से विकास कार्य हो रहे हैं। अब औरंगाबाद संुदर हुए बगैर नहीं रहेगा। गडकरी ने आश्वस्त किया कि चौसाला, पाचोड़, आडूल, पांढरी पिंपलगांव के अंतर्गत आने वाली सड़कों का काम एक ही समय पर करवा कर दिया जाएगा। अजंता रास्ता महत्व का है। सड़क का काम करते समय यदि पेयजल पाइप-लाइन की टूट-फूट हुई, तो समस्या भी हल की जाएगी। गेवराई तांडा समीप बन रहे बाईपास का जायजा लिया जाएगा। गडकरी ने कहा कि सड़कों का काम करते समय वन विभाग के अधिकारी काफी तकलीफ दे रहे हैं। राजस्व राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर आपने ध्यान दिया, तो अजंता घाट की समस्या हल हो सकती है। कार्यक्रम में भाजपा शहराध्यक्ष संजय केणेकर, जिलाध्यक्ष िवजय औताड़े, गुरुद्वारा भाई दया सिंह भाई धरम सिंह के प्रधान नरेंद्र सिंह जबिंदा, राजेंद्र सिंह जबिंदा, पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र कुलकर्णी, समीर राजूरकर, राजू शिंदे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहराध्यक्ष दौलत खान पठान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के शहराध्यक्ष बबन नरवड़े, शहर उपाध्यक्ष सचिन बावस्कर, किसान मोर्चा के पदाधिकारी मदन नवपुते आदि उपस्थित थे।

 

Created On :   25 April 2022 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story