- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव...
पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरपीआई

By - Tejinder Singh |18 Dec 2020 7:49 AM GMT
पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरपीआई
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के मित्र दल आरपीआई अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भी लड़ेगे। आठवले ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आठवले ने कोलकता में पार्टी की सभा भी की है। आठवले ने कहा कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ता जाना तय है। पश्चिम बंगाल में एनडीए की जीत तय है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष से गठबंधन की बाबत चर्चा करेंगे।
Created On :   18 Dec 2020 1:10 PM GMT
Next Story