अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावितों के लिए 15 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर 

Rs 15 crore 65 lakh sanctioned for affected by floods and heavy rain
अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावितों के लिए 15 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर 
अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावितों के लिए 15 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर विभाग के 6 जिलों में जुलाई से अक्टूबर 2019 के बीच हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 15 करोड़ 65 लाख 6 हजार 300 रुपए मंजूर किए गए हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। नागपुर विभाग के चंद्रपुर जिले के लिए 5 करोड़ 85 लाख 58 हजार, गडचिरोली जिले को 4 करोड़ 25 लाख 71 हजार, गोंदिया जिले को 1 करोड़ 59 लाख 66 हजार, भंडारा जिले को 2 करोड़ 31 लाख 48 हजार, नागपुर जिले को 1 करोड़ 50 लाख 6 हजार रुपए और वर्धा जिले को 12 लाख 57 हजार 300 रुपए निधि स्वीकृत की गई है। शासनादेश के मुताबिक अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण जिनके घर का नुकसान हुआ है और ढह गया है। ऐसे परिवारों को ग्रामीण और शहरी इलाके के अनुसार लागू प्रधानमंत्री आवास योजना, शबरी, रमाई और आदिम इत्यादी घरकुल योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए मदद राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 
 

Created On :   10 Jan 2020 9:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story