- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नागभीड और ब्रम्हपुरी के 62 गांवों...
नागभीड और ब्रम्हपुरी के 62 गांवों को 15 करोड़ रुपए मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चंद्रपुर के नागभीड और ब्रम्हपुरी के तहसील के 62 गांवों के लिए 15 करोड़ 50 लाख रुपए की निधि मंजूर की गई है। राज्य सरकार की डॉ श्यामा माप्रसाद मुखर्जी जन-वन विकास योजना के तहत निधि स्वीकृत की गई है। शुक्रवार को राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह जानकारी दी। वन विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार 62 गांवों के लिए प्रत्येक 25-25 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। मुनगंटीवार ने कहा कि ब्रम्हनपुरी वन विभाग क्षेत्र वनबहुल है। ब्रम्हनपूरी वन विभाग में लगातार मानव और वन्य प्राणी संघर्ष की घटनाएं होती हैं। इस कारण व्यक्तियों की मौत, जख्मी होने, पशुधन की मौत और जख्मी होने के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं खेती पर भी असर पड़ता है। इसके मद्देनजर मानव-वन्येजीव संघर्ष को टालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Created On :   2 Dec 2022 10:29 PM IST