संदीपान भुमरे बने यवतमाल के पालकमंत्री, बलदेव सिंह औरंगाबाद के पालक सचिव

Sandipan Bhumre became the new foster minister of Yavatmal
संदीपान भुमरे बने यवतमाल के पालकमंत्री, बलदेव सिंह औरंगाबाद के पालक सचिव
संदीपान भुमरे बने यवतमाल के पालकमंत्री, बलदेव सिंह औरंगाबाद के पालक सचिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लगभग डेढ़ महीने बाद यवतमाल को नए पालक मंत्री मिल गए हैं। प्रदेश के रोजगार गारंटी तथा फलोत्पादन मंत्री संदीपान भुमरे यवतमाल के पालक मंत्री नियुक्त किए गए हैं।शुक्रवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।भुमरे को राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद पहली बार पालक मंत्री बनाया गया है। इससे पहले राज्य के तत्कालीन वन मंत्री संजय राठोड को 8 जनवरी 2020 को यवतमाल का पालक मंत्री बनाया गया था। लेकिन पुणे के पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में आरोपों के बाद राठोड ने बीते 28 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।राठोड के इस्तीफे के बाद से यवतमाल का पालक मंत्री पद रिक्त था। इसके बाद अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के ही दूसरे मंत्री भुमरे को यवतमाल का पालक मंत्री बनाया है। 

बलदेव सिंह औरंगाबाद के पालक सचिव बने

राज्य सरकार के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बलदेव सिंहऔरंगाबाद के नए पालक सचिव होंगे। प्रदेश सरकार ने चार जिलों के लिए पालक सचिवों की नियुक्ति की है। शुक्रवार को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में परिपत्र जारी किया। इसके मुताबिक आदिवासी विकास विभाग के सचिव डॉ. अनुपकुमार यादव परभणी के पालक सचिव बनाए गए हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (अपील व सुरक्षा) आनंद लिमये को नाशिक पालक सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव दिनेश वाघमारे सोलापुर के पालक सचिव नियुक्त किए गए हैं।  
 

Created On :   16 April 2021 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story