संजय उपाध्याय ने संभाला म्हाडा उपाध्यक्ष का कार्यभार - जुटे समर्थक 

Sanjay Upadhyay takes charge of the MHADA vice - president
संजय उपाध्याय ने संभाला म्हाडा उपाध्यक्ष का कार्यभार - जुटे समर्थक 
संजय उपाध्याय ने संभाला म्हाडा उपाध्यक्ष का कार्यभार - जुटे समर्थक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र गृहनिर्माण विकास महामंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। साखर भवन स्थित महामंडल कार्यालय में भाजपा नेता उपाध्याय के पदभार ग्रहण के वक्त मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई मनपा के पूर्व उपमहापौर अरुण देव महाराष्ट्र भाजपा के मीडिया सहसंयोजक ओमप्रकाश चौहान, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान उपाध्याय के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे। इस मौके पर उपाध्याय ने कहा कि ‘सभी को घर’ के मोदी सरकार के सपने को पूरा करने के लिए काम करूंगा।  

उर्दु साहित्य पुरस्कारों के लिए समिति गठित, नागपुर के प्रमोद शर्मा, असद उल्लाह शामिल 

वहीं राज्य उर्दु साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों के चयन के लिए 10 सदस्यों वाली एक समिति का गठन की गई है। अल्पसंख्य़क विभाग की तरफ से जारी शासनादेश के मुताबिक पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्तियों के नामों की सिफारिश के लिए मुंबई विश्वविद्यालय के उर्दु विभाग के प्रमुख साहेब अली की अध्यक्षता में गठित समिति में डा बाबा साहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद के उर्दु विभाग के प्रमुख डा मोहम्मद सिद्दीकी मोईद्दीन, नागपुर विश्वविद्यालय के उर्दु विभाग के प्रमुख डॉ प्रमोद शर्मा, नागपुर के उर्दु लेखक कवि डा असद उल्लाह, मुंबई की उर्दु लेखक डा रफीआ आबिदी, मालेगांव के सलीम शहजाद, महाराष्ट्र राज्य उर्दु अकादमी के सदस्य रफीक अहमद शेख, असलम तनवीर, अल्पसंख्यक विभाग के सह सचिव एससी तडवी व महाराष्ट्र राज्य उर्दु अकादमी के कार्यकारी अधिकारी हासमी सैयद शोएब को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।  
 

Created On :   12 Jun 2019 9:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story