- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प बाइक रैली 5 जनवरी को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वीर बजरंगी सेवा संस्थान की ओर से कोजागिरी और दीपावली निमित्त पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन वर्धमाननगर स्थित प्रीतम भवन में किया गया। इस अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 5 जनवरी को संकल्प बाइक रैली निकालने की घोषणा की गई।
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु वीर बजरंगी सेवा संस्थान द्व्रारा संकल्प बाइक रैली का यह 6वां वर्ष है। रैली में हजारों लोग शामिल होंगे। स्नेह मिलन में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रमोद पेंडके, ओंकारेश्वर गुरव, विधायक कृष्णा खोपडे, विकास कुंभारे, अमोल ठाकरे तथा चंदू गलगलीकर उपस्थित थे। संस्थान के अध्यक्ष महेश झाड़े ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का सभी को इंतजार है। 17 नवंबर को इस संबंध में फैसला आने की संभावना है। उपस्थितों के लिए संस्थान की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप बंसल, रैली संयोजक अनिल समुंद्रे, महामंत्री विनय ठेंगडी, सुधीर अभ्यंकर, कोषाध्यक्ष प्रताप खंडाईत, अरविंद कावले, समाजसेवी राजेश झाड़े पाटील, रमेश उमाठे, रामअवतार अग्रवाल, मोहनभाई पटेल, मनोज ठक्कर, बटुक जोशी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
महाभारत संदेश कथा 21 दिसंबर से
वर्धमान नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की ओर से श्रेयांस विद्यालय, वर्धमान नगर के प्रांगण में वृंदावनधाम बनया जाएगा। यहां संत गोविंददेवगिरि महारज की अमृतवाणी में 21 दिसंबर से महाभारत संदेश कथा का आयोजन होगा। कथा 29 दिसंबर तक चलेगी। कथा आयोजन की तैयारी सभा का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार को किया गया। सभा में संतश्री के शिष्य हनुमान महाराज ने महाभारत संदेश का सार बताते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष इन चार पुरुषार्थ का संपूर्ण मार्गदर्शन महाभारत में मिलता है। महाभारत भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ है। इसके वाचन व श्रवण से किसी भी विकट परिस्थिति पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। महाभारत विजय ग्रंथ है। सभा की अध्यक्षता किसन झंवर ने की। विस्तृत जानकारी सुधीर केडिया ने दी।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।