स्कूल के प्रिन्सिपल ने किया सुसाइड, पांच लोगों पर मामला दर्ज

School principal commited suicide, case filed against five people
स्कूल के प्रिन्सिपल ने किया सुसाइड, पांच लोगों पर मामला दर्ज
स्कूल के प्रिन्सिपल ने किया सुसाइड, पांच लोगों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, पुणे। स्कूल के प्रिन्सिपल को खुदकुशी करने पर मजबूर करने वाले तीन महिलाओं समेत पांच लोगों पर शुक्रवार की रात सिंहगड़ रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि अशोक कावरे (45, वड़गांव खुर्द) नामक प्रिन्सिपल ने 24 सिंतबर को कैनोल में कूदकर खुदकुशी की थी। उस समय घटना को लेकर अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि कावरे को ऐसा करने के लिए डोणजे गांव के निवासी नवनाथ पारगे, पुजा पारगे, बालासाहेब पारगे, रोहिणी कुंभार, सुवर्णा चव्हाण इन पांचों ने मजबूर किया था। कावरे की पत्नी वर्षा अशोक कावरे (49) ने उक्त पांचों के खिलाफ शिकायत देने के बाद शुक्रवार की देर रात उन पर मामला दर्ज किया गया। 

कावरे डोणजे गांव स्थित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में बतौर प्रिन्सिपल कार्यरत थे। उन्होंने स्कूल के कुछ छात्र, छात्राओं को सजा दी थी। नौवीं कक्षा की छात्राओं को सजा देते समय वे उनकी पीठ को हाथ लगाते थे। ऐसा अभिभावकों का आरोप था। उन्होंने इस संदर्भ में गांव की महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को बताया भी था। उसके बाद इन महिला कार्यकर्ताओं ने स्कूल जाकर कावरे से जवाब मांगा, उनसे मारपीट की और स्कूल प्रशासन से उनकी शिकायत की। इसकी सभी ओर चर्चा होने लगी। इसलिए दबाव में आकर कावरे ने 24 सितंबर को कैनोल में कूदकर खुदकुशी की।

Created On :   15 Dec 2018 3:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story