धनपुरी, ब्यौहारी व खांड़ नगरीय निकाय, जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य और 390 ग्राम पंचायत के लिए सीटें आरक्षित

Seats reserved for Dhanpuri, Beauhari and Khand urban bodies, district panchayat members
धनपुरी, ब्यौहारी व खांड़ नगरीय निकाय, जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य और 390 ग्राम पंचायत के लिए सीटें आरक्षित
शहडोल धनपुरी, ब्यौहारी व खांड़ नगरीय निकाय, जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य और 390 ग्राम पंचायत के लिए सीटें आरक्षित

डिजिटल डेस्क, शहडोल। आरक्षण प्रक्रिया के साथ ही नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। जिले में एक नगरपालिका धनुपरी तथा दो नगर परिषद खांड़ एवं ब्यौहारी सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के निर्वाचन होने हैं। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को आरक्षण की कार्रवाई हुई। इसमें नगर पालिका धनपुरी के 28 वार्ड और नगर परिषद ब्यौहारी व खांड़ के 15-15 वार्डों की आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। 

इसके साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में 14 जिला पंचायत सदस्य, 5 जनपद क्षेत्र (ब्यौहारी, जयसिंहनगर, गोहपारु, सोहागपुर व बुढ़ार) के 119 जनपद सदस्य और जिले की 390 ग्राम पंचायत के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हुई। इसमें जनपद पंचायत सोहागपुर के 77 ग्राम पंचायत के साथ ही बुढ़ार के 101, गोहपारु के 58, जयसिंहनगर 87 व ब्यौहारी के 67 ग्राम पंचायत शामिल हैं। नगर पालिका धनपुरी के साथ ही नगर परिषद ब्यौहारी व खांड़ में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भोपाल से होगी। इन पदों के लिए चुनाव सीधे होंगे या पार्षदों द्वारा चुने जाएंगे, इसका निर्णय अभी नहीं हुआ है।

50 फीसदी सीटेें महिलाओं की

आरक्षण प्रक्रिया के तहत नगरीय निकायों में 50 फीसदी सीटेें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। नगरपालिका धनपुरी के कुल 28 वार्डों में आधे यानि 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें दो एससी, 3 एसटी व दो वार्ड ओबीसी महिलाओं के लिए रहेंगी। खांड नगर परिषद में 15 वार्ड में 8 महिला होंगी। इनमें एसटी व ओबीसी की 2-2 वार्ड हैं। जबकि ब्यौहारी के 15 में 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इनमें एससी व एसटी के 1-1 व दो ओबीसी के लिए हैं।

धनपुरी में 14 वार्ड अनारक्षित

नगरपालिका धनुपरी की 28 वार्ड में से 14 वार्ड अनारक्षित रहेंगी। इनमें वार्ड नंबर 4, 18, 27, 24, 8, 17, 20, 9, 23, 19, 7, 21, 11 व वार्ड नंबर 5 शामिल हैं। अनारक्षित वार्ड 9, 23, 19, 7,  21, 11, 5 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार एससी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 10, 14, 13 में 10 व 13 में इस वर्ग की महिलाओं के लिए, एसटी वर्ग के लिए आरक्षित 12, 25, 28, 26, 15 में तीन वार्ड 28, 26, 15 महिलाओं के लिए हैंं। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 1, 2, 3, 16, 6, 22 में से 6 व वार्ड नंबर 22 इस वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

खांड व ब्यौहारी नगर परिषद में 8-8 सीटें अनारक्षित

नगर परिषद खांड व ब्यौहारी में 8-8 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। खांड़ के 15 वार्ड में से 8, 9, 10, 15, 4, 6, 11, 12 अनारक्षित हैं, इनमें 4, 6, 11 व 12 महिलाओं के लिए हैं। एससी वर्ग के लिए वार्ड नंबर 2 आरक्षित रहेगा। वहीं एसटी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 5, 7, 14 में 5 व 14 इस वर्ग की महिलाओं के लिए, जबकि ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 1, 3, 13 में से 1 व 3 इस वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। इसी प्रकार ब्यौहारी नगर परिषद के 15 वार्ड में 13, 14, 9, 8, 3, 4, 12, 15 अनारक्षित हैं, इनमें 3, 4, 12, 15 महिलाओं के लिए हैं। एससी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 1, 10 में एक नंबर व एसटी के आरक्षित वार्ड नंबर 7, 2 में से 7 नंबर महिलाओं के लिए हैं। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 5, 6, 11 में से 5 व 6 इस वर्ग की महिलाओं के लिए रहेंगे।

जनपदों में अध्यक्ष का आरक्षण

ब्यौहारी - अनारक्षित महिला

सोहागपुर - अजजा महिला

बुढ़ार - अजजा महिला

जयसिंहनगर - अजजा मुक्त

गोहपारू - अजजा मुक्त

जिला पंचायत सदस्य के 6 वार्ड अनारक्षित

जिला पंचायत के 6 वार्ड अनारक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 6 व 12, इनमें 1 व 4 महिलाओं के लिए है। एसटी के लिए वार्ड नंबर 7, 11, 8, 10, 14, 5, 13 इनमें 7, 11, 8 व 10 इसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

गोहपारू में 6 वार्ड अनारक्षित

जनपद पंचायत गोहपारू में 6 वार्ड अनारक्षित हैं। वार्ड क्रमांक 8, 9, 12, 15, 16, व 13 अनारक्षित हैं, इनमें वार्ड क्रमांक 9, 12 व 16 महिलाओं के लिए हैं। वार्ड क्रमांक 17 एससी महिला जबकि एसटी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 19 (महिला), 18 (महिला), 2 (महिला), 11, 1, 3, 14, 10 (महिला), 5 (महिला), 4, 6, 7 (महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

ब्यौहारी में 12 अनारक्षित

जनपद पंचायत ब्यौहारी में वार्ड क्रमांक 3, 5 (महिला), 6 (महिला), 11(महिला), 13, 14 (महिला), 15, 16, 18 (महिला), 19, 20, 21 (महिला) अनारक्षित रहेंगी। वहीं एससी (महिला) के लिए वार्ड नंबर 1,  एसटी वर्ग के लिए 8 (महिला), 9, 7, 2 (महिला), 10, 24 (महिला), 4 (महिला), 22 (महिला), 25, 17 (महिला), 23 आरक्षित हैं।

Created On :   26 May 2022 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story