कोरोना की दूसरी लहर : मुंबई में पुलिस अधिकारी की मौत, भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल का निधन, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के हालात

Second wave of Corona: Police officer killed in Mumbai, Former BJP MLA Pascal dies
कोरोना की दूसरी लहर : मुंबई में पुलिस अधिकारी की मौत, भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल का निधन, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के हालात
कोरोना की दूसरी लहर : मुंबई में पुलिस अधिकारी की मौत, भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल का निधन, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के हालात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर ने मुंबई में पहले पुलिस अधिकारी की जान ले ली है। महानगर के वाकोला पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक मोहन दगडे ने सोमवार को कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। 54 वर्षीय दगडे को 3 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया था जिसके बाद से ही वे बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) स्थित जंबो कोविड सेंटर में इलाज करा रहे थे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई में अब तक 101 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। सीनियर इंस्पेक्टर सुनयना नाटे ने बताया कि दगडे मुंबई के अधेरी इलाके में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे वे बेहद कर्मठ पुलिस अधिकारी थी। बुखार की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना की पिछली लहर के दौरान वाकोला पुलिस स्टेशन में तैनात 30 पुलिस वाले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से दो पुलिस कांस्टेबलों और एक इंस्पेक्टर को कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी थी। कोरोना संक्रमण के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को सबसे पहले कोरोना के टीके दिए गए लेकिन बड़ी संख्या में अब भी ऐसे पुलिसवाले हैं जिनका टीकाकरण नहीं हो पाया है। दगडे भी उनमें से एक थे। बता दें कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बेकाबू हो रहे हैं और रविवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आएं हैं। इसके चलते सरकार सख्त लॉकडाउन की तैयारी कर रही है जिसके चलते पुलिसवालों को एक बार फिर सड़कों पर उतरकर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी जिससे उनके संक्रमित होने का खतरा बढ़ेगा। 

भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का निधन

भाजपा के पालघर के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के चलते धनारे को गुजरात के वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में लाया गया। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में धनारे पालघर की डहाणु सीट से निर्वाचित हुए थे। धनारे के निधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पाटील ने कहा कि पास्कल के निधन से हमने आदिवासी समाज के सेवक को खो दिया है। धनारे ने पालघर भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी के विस्तार में योगदान दिया था। 


 नागपुर में 5,661 नए संक्रमित

 नागपुर में सोमवार को 5,661 नए मामले सामने आए। जिसमें शहरी इलाके के 3,912, ग्रामीण के 1,744 मरीज शामिल हैं। इलाजे के दौरान 69 मरीजों की जान गई। जिनमें ग्रामीण से 27 और शहरी इलाके के 37 मरीज शामिल हैं। जब्कि 5 बाहर से लाए गए हैं।

अमरावती जिले में414 नए संक्रमित

अमरावती जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 414 नए मामले सामने आए हैं। 7 मरीजो की मृत्यु हुर्ई है। पिछले 24 घंटो में 599 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

भंडारा में 16 की मौत

भंडारा जिले में सोमवार को दो हजार 864 मरीजों की जांच में एक हजार 596 पॉजिटिव पाए गए, जबकि 16 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। 

चंद्रपुर में 974 पॉजिटिव, 10 की मौत 

चंद्रपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 974 कोरोना मरीज मिले, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। एक्टीव मरीजों की संख्या 5888 पर पहुंच गई है। 354 लोगों ने कोरोना को मात दी।

गड़चिरोली में 4 मृत

गड़चिरोली जिले में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। तो 187 नए संक्रमित मरीज पाए गए। 61 मरीज ठीक हो कर घर लौटे।

गोंदिया जिले में मिले 581 संक्रमित

गोंदिया में 581 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि 4 मरीजों की मृत्यु हो गई है। 

यवतमाल में 13  की मौत

यवतमाल में 588 नए पॉजिटिव मरिज पाए गए। इलाज के दौरान 12 संक्रमितों की मौत हुई है। 453 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 14 मृत, 1,028 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में सोमवार को 8 मरीजों की मौत हुई तथा 199 नए पॉजिटिव पाए गए। अब तक मृतकों की संख्या 516 और संक्रमितों की संख्या 31,026 पर पहुंच गई है। 353 लोग ठीक होने से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 26,763 तक पहुंची है। वहीं 3,747 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में सोमवार को 3 मरीजों की मौत हो गई। 341 नए संक्रमित मिले। 863 लोगों के स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की तादाद 42,705 हो गई है। 5,426 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में सोमवार को 3 मरीजों की मौत हुई। 488 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 18,631 और मृतकों की संख्या 211 हो गई है। 262 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 16,328 हो गई है। 2,422 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है।
 

Created On :   12 April 2021 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story