राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज यूनिवर्सिटी से सीनेट सदस्य डॉ. रोटेले की सदस्यता समाप्त

 राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज यूनिवर्सिटी से सीनेट सदस्य डॉ. रोटेले की सदस्यता समाप्त
 राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज यूनिवर्सिटी से सीनेट सदस्य डॉ. रोटेले की सदस्यता समाप्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अपने मैनेजमेंट काउंसिल और सीनेट सदस्य डॉ.चंदनसिंह रोटेले की सदस्यता समाप्त कर दी है। 25 नवंबर के सीनेट चुनाव में डॉ.रोटेले प्राचार्य गट के वीजेएनटी प्रवर्ग से चुन कर आए थे। उनका विवि सीनेट में वर्ष 2022 तक का कार्यकाल था। डॉ.रोटेले भंडारा के आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क के प्राचार्य हैं। नियमानुसार कॉलेज में प्राचार्यों को 62 वर्ष तक सेवानिवृत्ति दी जाती है। विशेष मामलों में इसे बढ़ा कर 65 वर्ष किया जा सकता है। रोटेले की इस संबंध मंे नागपुर खंडपीठ में याचिका लंबित है। हाईकोर्ट ने उन्हें किसी प्रकार का अंतरिम संरक्षण नहीं दिया है। उन्होंने 31 जुलाई को उम्र के 62 वर्ष पूरे किए।  ऐसे में विश्वविद्यालय ने अपने स्तर से कार्रवाई आगे बढ़ाई है। विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ.नीरज खटी ने अधिसूचना जारी कर डॉ.रोटेले की विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट काउंसिल और सीनेट दोनों से सदस्यता रद्द किए जाने की घोषणा की है।

इस अधिसूचना में विवि ने साफ किया है कि चूंकि हाईकोर्ट से डाॅ.रोटेले को संरक्षण नहीं मिला है, इसलिए विवि ने यह कदम उठाया है। उल्लेखनीय है कि कुछ सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ा कर 65 वर्ष करने के अन्य प्राचार्यों के भी मामले कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ा कर दी। आज वे प्राचार्य भी विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण प्राधिकरण और पदों पर अहम भूमिका मंे हैं। ऐसे में डॉ.रोटेले के समर्थकों का कहना है कि कोर्ट के निर्णय का इंतजार किए बगैर विवि ने यह फैसला लिया है। हालांकि डॉ.रोटले ने कोर्ट का निर्णय आने तक इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। 

Created On :   21 Aug 2019 8:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story