भाजपा से इस्तीफे देने वाले पूर्व विधायक मेहता पर नगरसेविका ने लगाए गंभीर आरोप

Serious allegations against former MLA Mehta resigned from BJP
भाजपा से इस्तीफे देने वाले पूर्व विधायक मेहता पर नगरसेविका ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा से इस्तीफे देने वाले पूर्व विधायक मेहता पर नगरसेविका ने लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दो दिन पहले भाजपा से इस्तीफा देने वाले मीरा-भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता पर भाजपा नगरसेविका नीला सोंस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है। पूर्व विधायक मेहता पर अनेक महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए सोंस ने कहा कि उनसे मेरे परिवार को खतरा है। मैंने उनकी शिकायत कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सोंस का कहना है कि मैंने खुद मेहता के स्टिंग आपरेशन का वीडियो बनवा कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौपा था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

दो दिन पहले राजनीतिक से सन्यास का किया था एलान

फडणवीस सरकार के दौरान ताकतवर विधायक रहे मेहता की नाराजगी की वजह से मीरा-भायंदर मनपा के कई आयुक्तों का तबादला किया गया था। उस दौरान मीरा-भायंदर में वही होता था जो मेहता चाहते थे। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा की बागी उम्मीदवार गीता जैन के सामने पराजित हुए मेहता ने सोमवार को भाजपा छोड़ राजनीति से सन्यास का एलान किया था।  
 

Created On :   25 Feb 2020 10:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story