सराफा व्यासायी पर हमला कर लूटने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Seven accused arrested for robbing and attacked on businessman
सराफा व्यासायी पर हमला कर लूटने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
सराफा व्यासायी पर हमला कर लूटने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सराफा व्यसायी पर हमला कर उससे 35 लाख रुपए के सोने के गहने लूटने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी अयूब चिकना के खिलाफ मुंबई में 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों से चोरी के गहने खरीदने वाले दो सराफा व्यवसायियों को भी कालाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटपाट की वारदात छह अप्रैल की रात दस बजे के करीब चिंचपोकली स्टेशन के पास हुई थी। सराफा व्यवसायी अशोक साकरिया एक किलो 200 ग्राम वजन के  सोने के गहनों के साथ चिंचपोकली स्टेशन उतरने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चार आरोपियों ने उनसे बैग छीनने की कोशिश की। साकरिया से विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया और गहने लेकर भाग गए। डीसीपी डॉ सौरव त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था। इसके बावजूद छानबीन में जुटे पुलिस वालों ने खबरियों को जरिए मोहम्मद शहताज खान और मारुती सोनावणे नाम के दो आरोपियों पर शिकंजा कसा। इसके बाद दोनों से पूछताछ में पता चला कि लूटपाट का मुख्य सूत्रधार अयूब शेख उर्फ अयूब चिकना है। इसके बाद पुलिस ने अयूब के साथ फय्याज अहमद शेख और राकेश जैस्वाल नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से लूटपाट के लिए इस्तेमाल दो मोटर साइकल और चौपर भी बरामद कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने लूटे गए गहने पंकज सोनी और महेश सोनी नाम के दो सराफा व्यवसायियों को बेंचा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे 1175 ग्राम गहने बरामद कर लिए। डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को इस बात की जानकारी थी कि गहने किसी से लूटे गए हैं इसके बावजूद उन्होंने कम कीमत पर मिलने के चलते इसे खरीद लिया।   

नागपुर में रिटायर्ड कर्नल के घर हुई चोरी

उधर नागपुर में प्रताप नगर थानांतर्गत रिटायर्ड कर्नल के घर में चोरी हो गई। किसी ने नकदी और कीमती माल पर हाथ साफ किया है। प्रकरण दर्ज किया गया है,लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नही मिला है। फ्रेंडस् को.ऑप हाऊसिंग सोसायटी स्थित दीनदयाल नगर निवासी रवींद्र थोडगे सेना से बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल रिटायर्ड हुए है। 4 तारीख को वे पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में घुमने तथा धार्मिक कार्यक्रम के लिए गए हुए थे। इस बीच शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में किसी ने पीछे से पहले माले की गैलरी से दरवाजे का ताला तोडकर भीतर प्रवेश किया। अलमारी से 50 हजार रुपए की नकदी, डायमंड रिंग और सोने के आभूषण ऐसे कुल 4 लाख 71 हजार रुपए के माल पर हाथ साफ किया है। सोमवार को जब थोडगे दंपती लौटी तो घर का पुरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। नकदी और आभूषण भी गायब थे। तत्काल मामले की सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना िमलते ही थाने के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी श्वान पथक और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में परिसर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है,लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है। प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।

Created On :   6 May 2019 3:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story