अंधेरी अस्पताल आग मामले में झुलसी सात दिन की बच्ची ने तोड़ा दम

Seven-days injured new born baby died in Andheri hospital fire case
अंधेरी अस्पताल आग मामले में झुलसी सात दिन की बच्ची ने तोड़ा दम
अंधेरी अस्पताल आग मामले में झुलसी सात दिन की बच्ची ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंधेरी स्थित कामगार अस्पताल अग्निकांड में घायल एक सप्ताह की बच्ची ने दम तोड़ दिया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। हादसे में घायल आठ लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जबकि 91 लोग इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। सात दिनों की ललिता नाम की बच्ची ने रात 12 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। धुएं में दम घुटने के चलते बच्ची की तबीयत बिगड़ी थी। अंधेरी के होली स्पिरिट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हादसे में घायल आठ लोग अब भी वेंटिलेटर पर हैं। सरकारी ईएसआईसी कामगार अस्पताल में सोमवार शाम आग लगी थी। हादसे में उसी दिन छह लोगों की मौत हो गई थी 175 से ज्यादा घायल थे। इसके बाद पांच और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कॉलेज में भगदड़ कई विद्यार्थी जख्मी
महानगर के विलेपार्ले इलाके में स्थित मिठीबाई कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम के दौरान गुरूवार रात भगदड़ मच गई। हादसे में आठ विद्यार्थी जख्मी हो गए। सभी को कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद ज्यादातर को छुट्टी मिल गई। दरअसल कार्यक्रम के दौरान गायक विवियन फर्नांडिस (डिवाइन रैपर) को बुलाया गया था। इसीलिए बड़ी संख्या में वहां विद्यार्थी पहुंच गए थे। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक जशोदा रंगमंच जहां कार्यक्रम होना था वहां की क्षमता 4 हजार की है। लेकिन आम तौर पर 60 से 70 फीसदी विद्यार्थी ही आते हैं, इसलिए साढ़े चार हजार पास छपवाए गए थे। वहीं डिवाइन रैपर के आने की बात सुनकर बाहरी विद्यार्थी भी कॉलेज में आ गए। इसीलिए धक्कामुक्की हुई और भगदड़ मची। जुहू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।     

Created On :   21 Dec 2018 3:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story