आम के पेड़ में फंदे पर झूलता मिला एसएफ का जवान शव

SFs dead body found hanging in a mango tree
आम के पेड़ में फंदे पर झूलता मिला एसएफ का जवान शव
आम के पेड़ में फंदे पर झूलता मिला एसएफ का जवान शव


डिजिटल डेस्क शहडोल। पुलिस लाइन शहडोल में पदस्थ एसएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह शव आम के पेड़ में लटकता मिला। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के अनुसार आरक्षक ओमकार शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी ग्राम कदोरा पोस्ट बलारपुर जिला भिंड उम्र 25 वर्ष का शव सुबह पुलिस लाइन स्थित आम के पेड़ पर लटकता मिला है। ओमकार 29 बटालियन में था। वह वर्ष 2018 में एसएफ  में भर्ती हुआ था और पिछले डेढ़ वर्षों से शहडोल पुलिस लाइन में पदस्थ था। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Created On :   10 Aug 2020 5:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story