शहडोल नगरपालिका में कौन बनेगा उपाध्यक्ष, तय करेंगे निर्दलीय पार्षद

Shahdol municipality vice president will be elected on 6th September
शहडोल नगरपालिका में कौन बनेगा उपाध्यक्ष, तय करेंगे निर्दलीय पार्षद
शहडोल नगरपालिका में कौन बनेगा उपाध्यक्ष, तय करेंगे निर्दलीय पार्षद

डिजिटल डेस्क,शहडोल। नगरपालिका शहडोल में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने भले ही जीत हासिल की है,लेकिन उपाध्यक्ष पद की राह कठिन नजर आ रही है। त्रिशंकु परिषद में उपाध्यक्ष की कुर्सी का निर्णय निर्दलीय पार्षद करेंगे। गौरतलब है कि 6 सितंबर को नगरपालिकाओं का पहला सम्मलेन आयोजित है। जिसमें उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। नगरपालिका शहडोल में भाजपा के 15, कांग्रेस के 15 एवं 11 निर्दलीय पार्षद हैं। 39 पार्षद एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चयन करेंगे। उपाध्यक्ष के लिए 21 पार्षदों के वोटों की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय पार्षद भी जोर लगा रहे हैं। 39 पार्षदों में अध्यक्ष एवं 21 महिला पार्षद होने से महिलाओं की संख्या परिषद में 22 हो गई है और इस बार महिला उपाध्यक्ष का मुद्दा भी जोर पकड़ रहा है। इसके बाद भी पुरुष पार्षद दावेदारी जता रहे हैं।

बुढ़ार में भी असमंजस
नगरपरिषद बुढ़ार में भी त्रिशंकु परिषद होने से असमंजस की स्थिति है। बुढ़ार में भाजपा-कांग्रेस के 5-5, निर्दलीय 4 एवं एक बसपा के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। 15 सदस्यीय परिषद में अध्यक्ष सहित 16 वोट होते हैं और उपाध्यक्ष के लिए 9 मत आवश्यक हैं। यहां भी अध्यक्ष भाजपा के हैं इसलिए भाजपा को उपाध्यक्ष पद के लिए 3 पार्षद जुटाना पडेंगे।

जयसिंहनगर, कोतमा, बिजुरी, पाली में भाजपा भारी
शहडोल जिले के जयसिंहनगर निकाय, अनूपपुर जिले की नगरपालिका कोतमा एवं बिजुरी में भाजपा की स्थिति भारी हैं। इन दोनों निकायों में भाजपा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। तीनों निकायों में भाजपा के पार्षदों का बहुमत है। जयसिंहनगर में कांग्रेस की स्थिति दावेदारी की भी नहीं हैं क्योंकि यहां कांग्रेस का एक भी पार्षद नहीं जीता। 15 सदस्यीय परिषद में 11 भाजपा एवं चार निर्दलीय पार्षद हैं। इसी तरह कोतमा में भाजपा के 8, कांग्रेस 5 एवं दो निर्दलीय पार्षद हैं। अध्यक्ष सहित भाजपा के 9 वोट होते हैं और बिना किसी के सहयोग यहां भाजपा उपाध्यक्ष बना सकती है। बिजुरी में भाजपा के 7, कांग्रेस के 2,  निर्दलीय 5 एवं 1 बसपा के पार्षद हैं। यहां भी भाजपा की स्थिति मजबूत है। इसी तरह उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली नगरपालिका में भाजपा का बहुमत हैं। 15 सदस्यीय परिषद में भाजपा के 11, निर्दलीय ए1 एवं कांग्रेस के 4 पार्षद हैं। 
 

 

 

 

Created On :   3 Sep 2017 6:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story