जलसंरक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए शंकरराव चव्हाण पुरस्कार

Shankarrao Chavan Award for remarkable work in water conservation
जलसंरक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए शंकरराव चव्हाण पुरस्कार
जलसंरक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए शंकरराव चव्हाण पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जल संसाधन, जल संरक्षण और जल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शंकरराव चव्हाण के नाम पर जल भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। स्वर्गीय चव्हाण के जन्म शताब्दी के मौके पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। चव्हाण ने पानी रोको, पानी की बचत करो का नारा देकर राज्य को सूखा मुक्त करने के लिए राज्य में जल संरक्षण की संस्कृति शुरू की थी। उनके प्रयासों से राज्य में कई सिंचाई परियोजनाएं पूरी हुईं। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शंकरराव चव्हाण के बेटे और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण के मुताबिक सूखा मुक्ति को लेकर उनके विचार आज की पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इसीलिए राज्य सरकार की ओर से उनके कार्यों और संकल्पों के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। जलभूषण पुरस्कार इसकी ही एक कड़ी है। जल बचत से जुड़े विचारों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से इस विषय पर किताबें और लोकराज्य विशेषांक का प्रकाशन किया जाएगा। नांदेड शहर में विष्णुपुरी परियोजना के पास स्वर्गीय चव्हाण का स्मारक बनाने और भोकर में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने का भी फैसला किया गया है। डॉ शंकरराव चव्हाण का जन्म 14 जुलाई 1920 को हुआ था। 15 जुलाई 2019 से 14 जुलाई 2020 तक उनका जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। 

Created On :   24 Jan 2020 1:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story