राज्यपाल पर शाह के बयान से शिवसेना संतुष्ट - संजय राऊत

Shiv Sena satisfied with Shahs statement on Governor - Sanjay Raut
राज्यपाल पर शाह के बयान से शिवसेना संतुष्ट - संजय राऊत
राज्यपाल पर शाह के बयान से शिवसेना संतुष्ट - संजय राऊत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखते समय शब्दों के सही चयन करने की नसीहत पर शिवसेना ने संतुष्टि जताई है। रविवार को शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि शाह ने स्वीकार किया है कि राज्यपाल ने राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में शब्दों का चयन ठीक से नहीं किया है। शाह को भी महसूस हुआ है कि शिवसेना का गुस्सा क्यों फूटा था। राज्यपाल का नेतृत्व गृह मंत्रालय करता है। इसलिए शाह का बयान बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम शाह के बयान का स्वागत कररते हैं। हम उनके  प्रति आभारी हैं। राऊत ने कहा कि इस विवाद को टाला जा सकता था। लेकिन इसकी शुरुआत शिवसेना ने नहीं की थी।

राजभवन से इसकी शुरुआत हुई थी। लेकिन शाह के बयान के बाद अब शिवसेना के लिए यह मुद्दा खत्म हो गया है। इससे पहले शनिवार को शाह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मैंने राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र पढ़ा है। मुझे लगता है कि राज्यपाल ने जिन शब्दों का चयन किया उसको टाला होता तो अच्छा होता। वहीं पिछले मंगलवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि अब क्या आप सेक्युलर हो गए हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे हिंदुत्व पर आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। 

 

Created On :   18 Oct 2020 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story