शिवसेना का संपर्क अभियान स्थगित, पदाधिकारियों को राहत

Shiv Senas contact campaign suspended, officials relieved
शिवसेना का संपर्क अभियान स्थगित, पदाधिकारियों को राहत
शिवसेना का संपर्क अभियान स्थगित, पदाधिकारियों को राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना प्रभाव को देखते हुए विविध कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। शिवसेना के संपर्क अभियान को भी स्थगित कर दिया गया है। अभियान को लेकर पिछले दिनों से असमंजस की स्थिति बनी थी। स्थगित होने से पदाधिकारियों ने राहत व्यक्त की है। शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को शिव संपर्क अभियान के निर्देश पदाधिकारियों को दिए थे। संगठन कार्य को गति देने व महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यों की जानकारी नागरिकों को देने के लिए अभियान चलाने को कहा था। संगठन रचना के अनुसार यह अभियान 86 जिला प्रमुखों के माध्यम से 23 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभियान को टाल दिया गया है। 

5 लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

गौरतलब है कि इस अभियान के लिए सांसद, विधायक व अन्य नेताओं को प्रमुख जवाबदारियां दी गई हैं। संपर्क प्रमुख व जिला प्रमुख के समन्वय से बूथ स्तर पर संगठन कार्य करने का निर्णय लिया गया। बूथ स्तर पर प्रमुख पदाधिकारी इस अभियान की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना को लेकर की जा रही उपाय योजनाओं के चलते अभियान शुरू करने में अड़चन व्यक्त की जा रही थी। कोरोना प्रभाव को देखते हुए विदर्भ के कुछ जिलों में संचारबंदी का निर्णय लिया गया है। 5 से अधिक लोगों को एक साथ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे में पदाधिकारियों की दिक्कत थी कि वे कैसे संपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करें। शनिवार को अभियान स्थगित करने की सूचना मुंबई से जारी की गई है। 

जवाबदारियों का बदलाव

बताया जा रहा है कि शिव संपर्क अभियान के लिए नेताओं की जवाबदारियों में भी जल्द बदलाव होगा। अभियान के लिए विधायक प्रकाश आबिटकर को नागपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है, लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि आबिटकर नागपुर में संगठन कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें ग्रामीण की जिम्मेदारी मिल सकती है। शहर में संपर्क प्रमुख दुष्यंत चतुर्वेदी, महानगर प्रमुख प्रमोद मानमोडे ने संगठन कार्य के लिए बूथ स्तर पर विविध कार्यक्रम नियोजन किया है। शहर प्रमुख नितीन तिवारी व दीपक कापसे ने विविध प्रभागों में कार्यकर्ताओं से संवाद साधा है। संगठन विस्तार के तहत भी कार्यक्रम लिए गए हैं। लिहाजा दावा किया जा रहा है कि शहर में शिवसेना का संपर्क अभियान पहले से ही चल रहा है। नए निर्देशों के अनुरूप कुछ बदलाव अवश्य हो सकते हैं।

अमरावती - स्थगित 
बुलढाणा- विधायक  प्रदीप जयस्वाल
अकोला- विधायक  राहुल पाटील 
यवतमाल- विधायक रवींद्र फाटक 
वाशिम- विधायक नितीन देशमुख 
वर्धा- विधाायक विलास पोतनीस
नागपुर- विधायक प्रकाश आबिटकर
चंद्रपुर- विधायक नरेंद्र दराडे 
गड़चिरोली - विधायक दुष्यंत चतुर्वेदी 
भंडारा- सांसद कृपाल तुमाने
गोंदिया- सांसद कृपाल तुमाने
 

Created On :   21 Feb 2021 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story