चंदा न देने पर दुकानदार से मारपीट , मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर      

Shopkeeper beaten for not giving money, fir against mandal president
चंदा न देने पर दुकानदार से मारपीट , मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर      
चंदा न देने पर दुकानदार से मारपीट , मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर      

डिजिटल डेस्क,मुंबई। गणेशोत्सव के लिए दुकानदार से जबरन चंदा वसूल करना एक शख्स को मंहगा पड़ा है। शिकायत के आधार पर मामले में गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोरेगांव पश्चिम में स्थित प्रेमनगर की आदर्श सोसायटी में गणेशोत्सव का चंदा जमा करने के दौरान यह वारदात हुई। मामले में शिकायत करने वाले रामप्रकाश साहनी के मुताबिक नवयुवक मित्र मंडल के अध्यक्ष राहुल उपाध्याय अपने कुछ साथियों के साथ उसने पास उनकी मोबाइल की दुकान पर पहुंचा और गणेशोत्सव के लिए पांच हजार रुपए चंदा मांगने लगा। साहनी ने इतना चंदा दे पाने में असमर्थता जताई। इसके बाद उपाध्याय और उसके साथियों ने साहनी के पास से जबरन 1100 रुपए ले लिए। यही नहीं उपाध्याय ने साहनी को धमकाया कि उसे 50 हजार रुपए चंदा देना पड़ेगा ऐसा न करने पर उसे इलाके में धंधा नहीं करने दिया जाएगा।

फोन पर धमकी देने से बढ़ा विवाद

साहनी ने धमकी नजरअंदाज कर दी लेकिन उपाध्याय दो दिन बाद फिर उनकी दुकान पर आया और धमकाने लगा। यही नहीं उपाध्याय साहनी को फोन कर भी लगातार धमकी दे रहा था। साहनी ने उपाध्याय का धमकी भरा फोन रिकॉर्ड किया और मामले की शिकायत गोरेगांव पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपाध्याय के खिलाफ धमकाने और जबरन वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  उल्लेखनीय है कि पव्रों के दौरान चंदा मांगकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें कई बार चंदा देने के लिए लोग आना-कानी भी करते हैं तो कई बार चंदे के लिए दी जाने वाली कम-ज्यादा रकम को लेकर भी विवाद सामने आते हैं। यह मामल भी इसी तरह का होने से चर्चा का विषय बन गया है।

Created On :   6 Sep 2019 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story