भाजपा का समर्थन करने वाले राकांपा नगरसेवकों को कारण बताओ नोटिस, पुणे में बापट पर बैनर के जरिए तंज

Show cause notices to NCP corporators support BJP in Ahmednagar Municipal Corporation
भाजपा का समर्थन करने वाले राकांपा नगरसेवकों को कारण बताओ नोटिस, पुणे में बापट पर बैनर के जरिए तंज
भाजपा का समर्थन करने वाले राकांपा नगरसेवकों को कारण बताओ नोटिस, पुणे में बापट पर बैनर के जरिए तंज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमद नगर महानगर पालिका चुनाव में महापौर व उपमहापौर के चुनाव में भाजपा का साथ देने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगरसेवकों को पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि पार्टी के इन नगरसेवकों ने पार्टी की भूमिका से इतर कदम उठाया है। इस लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम से राकांपा की मुश्किल बढ़ गई है। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा कि अहमदनगर मनपा चुनाव में राकांपा ने कांग्रेस सहित समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। पार्टी की तरफ से अपेन नगरसेवकों को स्पष्ट आदेश दिया गया था कि महापौर व उपमहापौर में भाजपा-शिवसेना का समर्थन नहीं करें। इसके बावजूद भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी के निर्देश का उलंघन किया है। पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही क्यों न किया जाए? इसको लेकर राकांपा नगरसेवकों से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए अहमदनगर मनपा चुनाव में शिवसेना के सर्वाधिक 24 नगरसेवक चुन कर आए थे, लेकिन शुक्रवार को हुए महापौर व उपमहापौर चुनाव में 14 नगरसेवकों वाली भाजपा ने राकांपा के 18 नगरसेवकों के समर्थन से दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीष महाजन ने दावा किया है कि हमें बसपा के 4 नगरसेवकों का भी समर्थन मिला है।  
 

Created On :   28 Dec 2018 9:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story