मुंबई युवक कांग्रेस की कमान के लिए सिद्दीकी-ठाकुर और सैफ के बीच मुकाबला

Siddiqui-Thakur and Saif fight for command of Mumbai Youth Congress
मुंबई युवक कांग्रेस की कमान के लिए सिद्दीकी-ठाकुर और सैफ के बीच मुकाबला
मुंबई युवक कांग्रेस की कमान के लिए सिद्दीकी-ठाकुर और सैफ के बीच मुकाबला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में तगड़ा मुकाबला दिख रहा है। महीनों से चल रही चुनाव प्रक्रिया के बाद सोमवार को चुनाव परिणाम सामने आए। इसमे सबसे ज्यादा मत बांद्रा (पूर्व) सीट से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने हासिल किए हैं। इसके बाद दो बार एनएसयूआई के मुंबई अध्यक्ष रहे सूरज सिंह ठाकुर और मंत्री असलम शेख के दामाद सैफ खान का नंबर है। उन चुनावों में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले तीनों उम्मीदवारों में से किसी एक को हाईकमान आदेश पर मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी। इसके लिए दिल्ली में इंटरव्यू होगा।

राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को 80 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि उन्हें टक्कर देते हुए ठाकुर ने भी 74 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। वर्षो पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान के जरिये किये जाने की परंपरा शुरू की थी। इसके पीछे उनकी मंशा पार्टी पर लगने वाले भाई-भतीजा वाद के आरोप को खत्म करना था लेकिन फिलहाल युवक कांग्रेस के चुनाव में जो तीन उम्मीदवार सबसे आगे हैं उनमें से सूरज सिंह ठाकुर इकलौते हैं जो अपनी मेहनत के बल पर छात्र राजनीति से राजनीतिक पारी शुरू करते हुए यहाँ तक पहुंचे हैं।

बाकी दोनों उम्मीदवारों को परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि का फायदा मिला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई में युवक कांग्रेस की कमान किसके हाथ सौंपी जाती है। फिलहाल महाराष्ट्र में यूथ कांग्रेस की कमान सत्यजीत तांबे के पास है जो कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोरात के रिश्तेदार हैं। इसके अलावा सत्यजीत के पिता सुधीर तांबे भी विधान परिषद सदस्य हैं।

 

Created On :   15 Feb 2021 4:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story