- देश में कोरोना का काउंटडाउन शुरू, आज सुबह 10.30 बजे लगेगी पहली वैक्सीन
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
- हरियाणा में 77 साइट्स पर चलेगा टीकाकरण अभियान: राज्य सरकार
- उत्तराखंड: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर छोड़ने वाली नियमावली को मंजूरी
- राजस्थान सरकार ने नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई, अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां
पीएम के लिए छह घंटे इंतजार, परिजनों ने की मिन्नतें तो डॉक्टर ने भगाया

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वक्या रविवार को एक बार फिर सामने आया। एक महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को लगभग छह घंटे परेशान होना पड़ा। ड्यूटी डॉक्टर से जल्दी पीएम के लिए मिन्नतें कर रहे परिजनों को डॉक्टर ने डांट कर भगा दिया। इसके बाद भी डॉक्टर ने पीएम नहीं किया। ड्यूटी खत्म कर वे घर चले गए। मामला सिविल सर्जन के संज्ञान में आया तब कहीं दोपहर लगभग एक बजे दूसरे डॉक्टर को बुलाकर पीएम कराया गया।
अमरवाड़ा के ग्राम चंदनगांव निवासी सेवकलीबाई ने बताया कि उसकी बेटी राजकन्या पति सुनील वर्मा (27) ने अज्ञात कारणों के चलते 27 मई को जहर का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर उसकी मृत्यु हो गई। बेटी का पीएम होना था। काफी इंतजार के बाद डॉक्टर नहीं आए। डॉक्टर को बुलाने गए तो उन्होंने भगा दिया। दोपहर 12.30 बजे पता चला कि ड्यूटी खत्म कर डॉक्टर साहब घर चले गए है। काफी मिन्नतों के बाद दोपहर लगभग एक बजे दूसरे डॉक्टर ने आकर पीएम किया।
हमारी सुनने वाला कोई नहीं-
मृतका राजकन्या के परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर के चक्कर काटते रहे। जल्दी पीएम करने के लिए हम डॉक्टर के सामने मिन्नतें करते रहे, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। डॉक्टर साहब ने हमे अपने कक्ष से बाहर निकाल दिया। अस्पताल में हमारी सुनवाई वाला कोई नहीं था। परेशान होकर परिवार भटकता रहा। आखिरकार लगभग छह घंटे बाद मृतका का पीएम हो सका।
अक्सर बनती है विवाद की स्थिति-
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के व्यवहार की वजह से अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित होती है। रविवार को सामने आया मामला पहला नहीं है। दूरस्थ अंचलों से आने वाले ग्रामीणों को अक्सर इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। प्रबंधन द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने से कई चिकित्सक लापरवाह रवैय्या अपनाए हुए है। जिसकी वजह से मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है।
क्या कहते है अधिकारी-
- पीएम के लिए परेशान हो रहे लोगों की जानकारी मिलने पर तुरंत व्यवस्था बना दी गई थी। पीएम के पूर्व होने वाली कागजी कार्रवाई में लगभग 11 बज गए थे। दोपहर की शिफ्ट के डॉक्टर ने पीएम कर दिया था।
- डॉ.श्रीमती पी गोगिया, सीएस
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।