स्मार्ट इंटेलिजेंस प्रणाली के इस्तेमाल से मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य

Smart Intelligence system will created to achieve zero accident target
स्मार्ट इंटेलिजेंस प्रणाली के इस्तेमाल से मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य
स्मार्ट इंटेलिजेंस प्रणाली के इस्तेमाल से मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रस्तावित मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्मार्ट इंटेलिजेंस प्रणाली तैयार किया जाएगा। साथ ही मुंबई-पुणे महामार्ग पर भी इस तरह की प्रणाली लगाई जाएगी। सड़क सुरक्षा पखवाडे के शुभारम्भ के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग सीसीटीवी नेटवर्क, इ-चालान जैसी प्रणाली अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि कानून के पालन के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल लाभदायक साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से होने वाले अपराधों का अभ्यास कर व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके लिए मुंबई में प्रयोग के तौर पर इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरु किया गया है। इससे ट्रैफिक जाम रोकने, सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिलेगी। 

राज्य में 3 करोड़ 28 लाख वाहन 
राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने कहा कि महाराष्ट्र में 3 करोड़ 28 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन है। मुंबई में 26 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। यह चिंता की बात है। मुंबई जैसे समृद्धिशाली शहर में वाहनों की पार्किंग एक बड़ी समस्या बन रही है। 
             
 

Created On :   23 April 2018 3:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story