गणेशोत्सव के लिए गांव जाने वालों के लिए हो विशेष व्यवस्था, पूर्व मंत्री नसीम खान ने सीएम को लिखा पत्र 

Special arrangements should be made for Ganeshotsav, former minister Naseem Khan wrote letter to CM
गणेशोत्सव के लिए गांव जाने वालों के लिए हो विशेष व्यवस्था, पूर्व मंत्री नसीम खान ने सीएम को लिखा पत्र 
गणेशोत्सव के लिए गांव जाने वालों के लिए हो विशेष व्यवस्था, पूर्व मंत्री नसीम खान ने सीएम को लिखा पत्र 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते उपजे मौजूदा हालात में गणेशोत्सव के दौरान कोकण जाने वाले भक्तों के लिए नियम व व्यवस्था तैयार की जानी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री नसीम खान ने राज्य सरकार से यह मांग की। खान ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने के डर से भारत से हज यात्री नहीं गए, पंढरपुर की वारी रद्द कर दी गई। लेकिन कोकण का सबसे बड़ा त्यौहार गणेशोत्सव अगस्त महीने  के आखिरी में है। हो सकता है तब तक हालात में सुधार आ जाए और भक्तों को त्योहार में शामिल होने का मौका मिल जाए।  इसलिए राज्य सरकार को अभी से तैयारी करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कोरोना और चक्रवात निसर्ग के चलते कोकणवासियों को पहले ही काफी नुकसान झेलना पड़ा है।इसके बावजूद घर-घर में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में शामिल होने की चाह भक्तों में जरूर होगी। ऐसे में सरकार को शहर के श्रद्धालुओं के कोकण जाने से जुड़ी  तैयारियों जैसे यातायात की व्यवस्था और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर जल्द फैसले करने चाहिए। साथ ही  इसकी तैयारियां भी शुरु कर देनी चाहिए।

नसीम खान ने इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है  जिसमें उन्होंने मांग की है  लोग कोकण कैसे जाएं, किस तरह के एहतियात बरतें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किस तरह करें और चिकित्सा  व्यवस्था किस तरह की जाए। इस मुद्दे पर अभी से विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू की जानी चाहिए। खान ने मांग की कि जिले के बाहर जाने के लिए लगने वाली पाबंदियों के चलते सरकार लोगों के यातायात की भी व्यवस्था करें। जिससे अगर अगले डेढ़ महीने में हालात सुधर गए तो को कोकण वासियों को उत्सव मनाने के लिए घर जाने की इजाजत दी जा सकती है।  

     

Created On :   2 July 2020 8:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story